The Lallantop

पाकिस्तानी चिरकुट 160 करोड़ की खाद चुरा ले गए!

विदेश से आई खाद पचा नहीं पाया पाक. पठानकोट अटैक की जांच से ज्यादा लोड रहा है पाक इस बात का!

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
गांव जाते थे. बाबा भैंस वाली हौदी के पास खाद की बोरी छिपाकर रखते. दुकान से जब बोरी खरीदते और वजन में जरा सी खाद कम निकल जाए तो गरिया देते थे. दुकानदार से कहते- रोटी में चुपड़कर खा लो खाद सरऊ. खाद चोरी के लिए जे होता था बाबा का गुस्सा.
ये बात इस पार के मेरे बाबा की है. लेकिन लोहे की तारों के उस पार पाकिस्तान में भी खाद से जुड़ा एक कांड हो गया है. 160 करोड़ रुपये की खाद चोरी हो गई है. नेशनल फर्टिलाइजर मार्केटिंग लिमिटेड (NFML) ने सोमवार को खुलासा किया कि विदेशों से मंगाई खाद भंडार से चोरी हो गई है. वो भी दो साल के भीतर.
2013 से 2014 के बीच चोरों ने पाकिस्तान के स्टोरेज से खाद चुरा ली. संसदीय पैनल को बताया गया कि नेशनल अकाउंटेबिलटी ब्यूरो (NAB) और FIA इस चोरी की जांच कर रही है.
NFML 7 करोड़ टन से ज्यादा इंपोर्टेड यूरिया का हैंडल किया. इस बीच जांच में पता चला कि करोड़ों रुपये की खाद चोरी हो गई है. द ट्रिब्यून एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, अधिकारी खाद के लिए रिपोर्ट्स में मिसिंग शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं. चोरी कहने से बच रहे हैं. जांच चालू है. पर खाद तो चोरी हो ही गई न.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement