The Lallantop

ईस्टर मनाते क्रिश्चियंस पर हुए हमले में 70 की मौत

लाहौर ब्लास्ट: आतंकी संगठन पाकिस्तान जमातुल अहरार ने ली हमले की जिम्मेदारी. देखिए तस्वीरें.

Advertisement
post-main-image
फोटो क्रेडिट: AP
छुट्टी का दिन था. बच्चों ने अपने अम्मी-अब्बा से जिद की होगी. घूमने चलना है. पार्क चलेंगे. झूला झूलेंगे. मासूम और मीठी मुस्कान वाले बच्चों की ख्वाहिश पूरी करने के लिए न जाने कितने परिवार रविवार को लाहौर के पार्क में घूमने गए होंगे. किसी को नहीं मालूम था, झूले पर खेलने की ख्वाहिश रखने वाले बच्चों को जिंदगी से खेलते हुए मौत से हारना होगा. हमेशा के लिए.
फोटो क्रेडिट: AP
फोटो क्रेडिट: AP

'सारे जहां से अच्छा' लिखने वाले इकबाल. और इकबाल के नाम पर लाहौर में बना गुलशन-ए-इकबाल पार्क. लेकिन इस पार्क की गुलशन में रविवार शाम हुए आत्मघाती हमले के बाद मौत का मातम छा गया. रविवार को ईस्टर था, क्रिश्चियन पार्क में सेलिब्रेट कर रहे थे. बताते हैं कि पार्क में क्रिश्चियंस की भीड़ थी. आतंकियों ने क्रिश्चियंस को भी टारगेट किया.
फोटो क्रेडिट: AP
फोटो क्रेडिट: AP

आतंकियों के किए इस हमले में अब तक करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है. हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान
से अलग हुई पाकिस्तान जमातुल अहरार ने ली है. आतंकी संगठन की ओर से कहा गया कि हमने क्रिश्चियंस को टारगेट करने के लिए ईस्टर के मौके पर हमला किया. हमले में 250 से ज्यादा लोग घायल हैं.
फोटो क्रेडिट: AP
फोटो क्रेडिट: AP

गुलशन-ए-इकबाल पार्क में बच्चों के बीच खूब फेमस है. छोटा सा चिड़ियाघर भी है यहां. जब धमाका हुआ, तब वहां बच्चों समेत कई सारी फैमिली थीं.
फोटो क्रेडिट: AP
फोटो क्रेडिट: AP

छुट्टी का दिन था तो भीड़ भी खूब थी. जहां धमाका हुआ, उस जगह से बच्चों के खेलने की जगह कुछ मीटर की दूरी पर ही थी. बता दे ये पार्क 67 एकड़ में फैला हुआ है.
lahore blast-4

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके के बाद चारों तरफ बच्चों के रोने, लोगों के चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं. धमाके के बाद लोगों को रिक्शा, एंबुलेंस तक से अस्पताल ले जाया गया. lahore blast-5

हमले के बाद इंडियन पीएम नरेंद्र मोदी ने नवाज शरीफ से बात की. मोदी ने दुख जताते हुए हमले की निंदा की. https://twitter.com/MEAIndia/status/714144842624929792

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement