The Lallantop

पाकिस्तान में ISIS की दस्तक, 42 सपोर्टर अरेस्ट

पूरी दुनिया में जिसने हल्ला काट रखा है. उसी आतंकी संगठन ISIS के 42 सपोर्टर्स पाकिस्तान में पाए गए हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पूरी दुनिया में जिसने हल्ला काट रखा है. उसी आतंकी संगठन ISIS के 42 सपोर्टर्स पाकिस्तान में पाए गए हैं. पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को 42 ISIS समर्थकों को अरेस्ट कर लिया है. पाकिस्तानी गवर्मेंट ने इन दिनों कैंपेन चलाया हुआ है, आतंकियों को पकड़ने के लिए. सोमवार को जब एंटी टेरेरिस्ट सेल के अधिकारी छापेमारी कर रहे थे. तभी ये गिरफ्तारी की गईं. पंजाब प्रांत के कानून मंत्री सनाउल्ला ने कहा, इस वीकेंड में हमने चार जिलों को अपना टारगेट बनाया था. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें ISIS के कई सीनियर ली़डर्स भी हैं. आतंकी संगठन ISIS का खतरा बीते दिनों से पाकिस्तान, इंडिया में बढ़ा है. दोनों देशों की सरकारें एक्टिव हो गई हैं. ताकि सीरिया और इराक में ISIS ने जो गंध मचाई है, वो इन मुल्कों में न हो पाए. पुलिस ने मौके पर से नफरत फैलाने वाले डॉक्यूमेंट्स, हथियार भी बरामद किए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement