The Lallantop

सरकारी इम्पलॉइज को ले जाती बस में धमाका, 15 की मौत

पाकिस्तान के पेशावर में हुआ हमला. 35 से ज्यादा लोग घायल. देखिए धमाके की CCTV फुटेज.

Advertisement
post-main-image
फोटो क्रेडिट: REUTERS
पाकिस्तान के पेशावर में बुधवार सुबह धमाका हुआ. सरकारी कर्मचारियों को ले जाती बस में बम ब्लास्ट हुआ. 15 से ज्यादा लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी. 35 से ज्यादा लोग घायल हुए. डॉन न्यूज के हवाले से बम धमाके की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. https://www.youtube.com/watch?v=k_h1iMWF72A ब्लास्ट हुआ पेशावर की सुनहरी मस्जिद के पास. बस सिविल सेक्रेटेरियट इम्पलॉइज को दफ्तर ले जा रही थी. घायलों को पास के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी लगा दी गई है. सरकार कह रही है क्योंकि ये प्राइवेट बस थी, तो प्राइवेट बसों को सरकार सिक्योरिटी नहीं दे सकती. बस की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी कॉन्ट्रेक्टर की थी. इससे पहले भी पेशावर में साल 2013 में बस पर अटैक हुआ था. करीब 38 लोग मारे गए थे. देखिए बुधवार को बस धमाके के बाद क्या बोले चश्मदीद: https://www.youtube.com/watch?v=4P9ZzgyY8Qo

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement