इस कैब ड्राइवर ने वो किया जो आपका सर गर्व से ऊंचा कर देगा
जब 500 के नोट चलने बंद हुए, सब परेशान थे. ऐसे में इस ड्राइवर ने कही दिल छू लेने वाली बात.
Advertisement

symbolic image
विप्लव अरोड़ा नाम के सज्जन ने दिल्ली में कैब बुक की. 500 और 1000 के नोट तो चल नहीं रहे थे. तो इन्होंने अपना ओला मनी अकाउंट रिचार्ज कर लिया. जिनको न पता हो, उन्हें बता दें कि ओला मनी पेटीएम की तरह है. आप उसमें अपने कार्ड से पैसे भरो, और जब कैब राइड ख़तम होगी, उसमें से पैसे कट जाएंगे. यानी नकद के लेन-देन से बचने का तरीका. लेकिन हुआ ये कि जब विप्लव की राइड ख़त्म हुई, उनके ओला मनी अकाउंट में पैसे कम पड़ गए. विप्लव की जेब में पड़े थे 500 के नोट, जाहिर सी बात है जिसको कोई ले नहीं रहा था. किसी भी ATM से 100 के नोट नहीं आ रहे थे. लेकिन उस वक़्त ड्राइवर ने एक ऐसी बात कही कि आपका सर गर्व से ऊंचा हो जाएगा. 'सर बाकी के पैसे रहने दीजिए. दो पैसे कम कमा लेंगे. थोड़ी सी तकलीफ होगी और वो तो सबको हो रही है. अब सरकार के फैसले का सम्मान करते हुए देश की तरक्की में हमारा योगदान ही समझ लीजिए. आप बेफिक्र होकर अपनी ट्रेन लीजिए.' इंडिया में सभी लोग इतने अच्छे होते, तो शायद ब्लैक मनी होता ही ना. और इस तरह के फैसले करने की जरूरी ही नहीं पड़ती.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















