500 और हजार के नोट बैन होने के बाद से लोग बेहाल हैं. बैंकों और एटीएम के बाहर कतारें कम ही नहीं हो रही हैं. ऐसे में लोगों की परेशानी कुछ कम करने के लिए सरकार ने कुछ नए फैसले लिए हैं और पुराने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. देखिए वित्त सचिव शशिकांत दास ने गुरुवार सुबह क्या जानकारी दी:
नोट बैन: अब रोज दो हजार के नोट ही बदले जा सकेंगे
नोट बैन के बाद आ रही परेशानी देखते हुए सरकार ने फैसलों में किया बदलाव, पढ़िए नए नियम.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
# अभी तक प्रत्येक व्यक्ति रोजाना 4500 रुपए के पुराने नोट बदलवा सकता था, लेकिन अब ये लिमिट दो हजार रुपए कर दी गई है. ये फैसला 18 नवंबर से लागू हो जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पैसे मुहैया कराए जा सकें. # यानी अभी तक आप बैंक से 4500 के नोट बदलवा सकते थे, लेकिन अब सिर्फ दो हजार के नोट ही बदलवा सकेंगे. एटीएम से ढाई हजार रुपए निकाले जा सकते थे और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. # जिनके घरों में शादी है, वो प्रति शादी ढाई लाख रुपए अपने खाते से निकाल सकेंगे. ये पैसा परिवार के किसी एक सदस्य के खाते से ही निकाला जा सकेगा. यानी मां-बाप, भाई-बहन में से किसी एक के खाते से पैसे निकाले जा सकेंगे. # किसान हर सप्ताह 25 हजार रुपए तक अपने खाते से निकाल सकते हैं. # सी ग्रेड तक के केंद्रीय कर्मचारी 10 हजार रुपए तक अडवांस सैलरी ले सकेंगे, जो उनकी नवंबर की सैलरी से अडजस्ट कर दी जाएगी. # APMC मार्केट के साथ रजिस्टर्ड व्यापारी हर हफ्ते अपने खाते से 50 हजार रुपए तक निकाल सकेंगे. शर्त बस इतनी है कि ये खाते KYC से अपडेट होने चाहिए. # सभी एटीएम मशीनों को यूज करने लायक बनाने के लिए टास्क फोर्स ने मीटिंग करके रोडमैप बनाया है. अब इस प्लान के मुताबिक ही काम किया जाएगा, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा एटीएम मशीनों का यूज कर सकें. # सरकार ने फसल बीमा का प्रीमियम मिलने की समय सीमा 15 दिनों के लिए और बढ़ाने का फैसला लिया है.
ये भी पढ़िये.. बैंक से पैसे मिले एटीएम में डालने के लिए, और मैनेजर ले उड़ा सब अफवाह है – जिसने मोदी जी का सूट खरीदा, उसने 6000 करोड़ नहीं जमा करवाए ‘कैश शो’ से बेआबरू विदाई पर फूट फूटकर रोए हजार- पांच सौ उनका क्या जिन देशों में नोट, सिक्के सब बंद हो रहे हैं? बाहुबली-2 काले धन से बन रही है क्या? एटीएम की कतार में हुआ प्यार की खबर झूठी है डियर Paytm, 100 की नोट के लिए बैंक की लाइन में खड़ा होना कोई ड्रामा नहीं है

.webp?width=275)

.webp?width=120)