अब बिना पुलिस वेरिफिकेशन मिल जाएंगे पासपोर्ट
वेरिफिकेशन होगा बाद में. पासपोर्ट पहले ही आ जाएगा हाथ में.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर के अब महीने भर बैठना नहीं पड़ेगा. क्योंकि अब पुलिस वेरिफिकेशन पासपोर्ट बनने के बाद होगा, पहले नहीं. मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स से गुड न्यूज आई है. पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के लिए देना होगा ऐफीडेविट, आधार कार्ड, वोटर्स कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी. अगर सब कुछ असली और सही-सही हुआ, तो पांच से सात दिनों के भीतर आ जाएगा आपका पासपोर्ट. बिना किसी तत्काल फीस के. लेकिन इन तीनों कार्ड्स में से अगर एक भी मिसिंग हुआ, तो पुलिस वेरिफिकेशन पहले किया जाएगा. और आपका पासपोर्ट अपना वक्त लेकर अपनी मर्जी से आएगा. पासपोर्ट के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. फॉर्म भर के फीस देंगे, फिर जाएंगे सबसे करीबी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर. और पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अपना अपॉइंटमेंट आप खुद फिक्स कर सकते हैं. इसके अलावा पासपोर्ट पुलिस ऐप पर पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट दन्न से सबमिट होगी और आपका समय बचेगा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















