The Lallantop

भारत की वित्त मंत्री के पास नहीं हैं चुनाव लड़ने के पैसे! BJP का बड़ा ऑफर ठुकरा दिया

Nirmala Sitharaman ने कहा कि BJP अध्यक्ष JP Nadda ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का ऑप्शन दिया था. मगर पैसों की तंगी की वजह से उन्होंने मना कर दिया.

Advertisement
post-main-image
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो- PTI)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि उन्हें BJP पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ने का ऑफर मिला था. निर्मला सीतारमण ने कहा कि BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का ऑप्शन दिया था. वित्त मंत्री ने इतना बड़ा ऑफर क्यों ठुकराया, इसकी वजह भी बताई है.

Advertisement

टाइम्स नाउ समिट 2024 में बातचीत के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने जितना पैसा नहीं हैं. बोलीं,

ऑफर मिलने पर एक हफ्ते तक सोचने के बाद मैंने मना कर दिया. मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए उस तरह का पैसा नहीं है. मुझे एक और दिक्कत भी है. आंध्र प्रदेश हो या तमिलनाडु, जीतने के लिए कई अलग-अलग मानदंडों का इस्तेमाल किया जाता है. आप इस समुदाय से हैं या आप उस धर्म से हैं? मैंने कह दिया कि नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करने में सक्षम हूं. मैं बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी दलील स्वीकार कर ली. इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं. 

Advertisement

वित्त मंत्री ने आगे कहा,

मेरी सैलरी, मेरी कमाई, मेरी बचत मेरी है, लेकिन भारत की संचित निधि मेरी नहीं है. मैं कई मीडिया कार्यक्रमों में भाग लूंगी और उम्मीदवारों के साथ जाऊंगी, जैसे कल मैं राजीव चंद्रशेखर के कैंपेन के लिए जाऊंगी. मैं प्रचार अभियान का हिस्सा बनूंगी.

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने आरक्षण पर क्या कहा था जो लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने के बाद से वायरल है?

Advertisement

सीतारमण ने भले ही ऑफर ठुकरा दिया हो लेकिन पीयूष गोयल, भूपेन्द्र यादव, राजीव चन्द्रशेखर, मनसुख मंडाविया और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई मौजूदा राज्यसभा उम्मीदवारों को BJP ने टिकट दिया है. बता दें, BJP आने वाले चुनावों के लिए अब तक उम्मीदवारों की सात लिस्ट जारी कर चुकी है. लिस्ट में एक्ट्रेस कंगना रनौत और संदेशखाली हिंसा पीड़िता रेखा पात्रा जैसे उम्मीदवार पिछले दिनों खूब चर्चा में रहे.

वीडियो: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले CAA लागू, इसे लेकर इतना भ्रम क्यों है?

Advertisement