उत्तर प्रदेश में नौ साल की बच्ची के साथ चलती ट्रेन में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है (Girl Molested in Train UP). आरोपी ट्रेन में काम करने वाला एक कर्मचारी था. आरोप है कि रात में जब बच्ची की मां वॉशरूम गई तब उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया. मां के वापस लौटने पर बच्ची ने घटना के बारे में उन्हें बताया. इसके बाद आरोपी की खूब पिटाई की गई. खबर है कि उसकी अस्पताल में मौत हो चुकी है.
ट्रेन में नौ साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा, अस्पताल में मौत!
UP News: मामला बरौनी से नई दिल्ली जा रही 02563-हमसफर एक्सप्रेस का है. आरोपी की पहचान 34 साल के प्रशांत कुमार के तौर पर हुई है. वो रेलवे में ही फोर्थ कैटेगरी कर्मचारी के तौर पर काम करता था.


नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला बरौनी से नई दिल्ली जा रही 02563-हमसफर एक्सप्रेस का है. आरोपी की पहचान 34 साल के प्रशांत कुमार के तौर पर हुई है. वो रेलवे में ही फोर्थ कैटेगरी कर्मचारी के तौर पर काम करता था.
उसी ट्रेन के कोच नंबर एम-वन में बिहार का एक परिवार भी सफर कर रहा था. आरोप है कि 11 सितंबर की रात में मौका ढूंढकर प्रशांत ने 9 साल की एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया. जानकारी मिलने पर बच्ची के परिवारवालों और यात्रियों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की.
12 सितंबर की सुबह को ट्रेन कानपुर के पास पहुंची. करीब 5 पांच बजे आरोपी को उतारकर रेलवे पुलिस ने हिरासत में लिया और उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया. खबर है कि हिरासत में प्रशांत की तबीयत बिगड़ने लगी. पुलिस ने उसे KPM अस्पताल में भर्ती करवाया. दोपहर में इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई.
खबर है कि केस की जांच लखनऊ ट्रांसफर कर दी गई है. आरोपी की पिटाई में मौत के मामले की जांच शुरू की गई है. इस मामले में सभी पक्षों से पूछताछ की जाएगी.
ये भी पढ़ें- नोएडा के स्कूल में 6 साल की मासूम का यौन उत्पीड़न, मम्मी-पापा को घर जाकर सुनाई आपबीती
कुछ दिन पहले इस तरह का मामला झारखंड के चाईबासा से भी सामने आया था. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, चलती ट्रेन में दिव्यांग महिला यात्री का यौन उत्पीड़न किया गया. आरोप है कि ट्रेन में पेंट्री कार के एक कर्मचारी ने दिव्यांग महिला से मारपीट की और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया. महिला की शिकायत के बाद यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर चक्रधरपुर जीआरपी पुलिस को सौंप दिया.
वीडियो: 'जिन्न का डर..' बच्चियों से यौन शोषण के आरोपी मौलवी ने पुलिस को क्या बताया?






















