The Lallantop

नाबालिग ने कार से कुचलकर मारा, बिल्डर ने ड्राइवर को बनाया हत्यारा!

आईटी प्रोफेशनल सिद्धार्थ को वीआईपी नंबर वाली मर्सिडीज ने टक्कर मार कर जान ले ली. उसे चलाने वाले नाबालिग बच्चे को बचाने की कोशिश की बिल्डर ने.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बुरी खबर है. नॉर्थ दिल्ली, सिविल लाइन्स के पास सोमवार की शाम. 32 साल के IIT प्रोफेशनल सिद्धार्थ शर्मा रेस्टोरेंट से अपने घर की तरफ जा रहे थे. एक VIP नंबर वाली मर्सिडीज ने उनको टक्कर मार दी. सिद्धार्थ की मौत हो गई. कार चलाने वाला लड़का बालिग नहीं था. उसकी गिरफ्तारी में बहुत नौटंकी हुई. हादसा देखने वालों ने बताया कि कार की स्पीड थी 80 से 100 के करीब. कार में 7-8 लोग थे. एक्सीडेंट के बाद लोगों ने उनको पकड़ने की कोशिश की तो फर्राटा भर के भाग गए. पुलिस ने नंबर लिया और ट्रेस किया. पता लगा कि ये उसी इलाके के किसी बिल्डर की गाड़ी है. अब खेल ये हुआ कि रात को ही बिल्डर का ड्राइवर थाने पहुंच गया. बयान दिया कि साब गाड़ी मैं चला रहा था. लेकिन सलमान के ड्राइवर की तरह की तैयारी तो थी नहीं उसकी. जइसे ही पता चला कि कतल हो गया है. बस उसकी फूंक सरक गई. बयान बदल दिया. कहा कि उसके ऊपर दबाव डाला गया था. तब जाकर बिल्डर के जुवेनाइल बेटे को हिरासत में लिया गया.

कौन थे सिद्धार्थ

बॉलीवुड डायरेक्टर हैं योगेश मित्तल. सिद्धार्थ उनके साले थे. इनके पापा हेमराज शर्मा, रिटायर्ड नेवी अफसर हैं. वो बताते हैं कि सिद्धार्थ बहुत तेज दिमाग का लड़का था. मुंबई से दिल्ली आने के बाद बहुत एक्साइटेड था. अपने फ्यूचर के लिए ढेर सारे सपने देख रखे थे. इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी की डिग्री थी. भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के लिए भी दो महीने काम किया था. उनके क्लोज फ्रेंड नितिन नारायण ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि बढ़िया स्टूडेंट थे सिद्धार्थ. लोगों को जल्दी से इंप्रेस करने में माहिर. बिजनेस स्ट्रैटजी सेट करने में उनका बहुत मन लगता था. लेकिन इस हादसे से सब खत्म हो गया. सारे सपने चूर हो गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement