The Lallantop

मोदी ने सार्वजनिक की नेताजी की मौत से जुड़ी सीक्रेट फाइल्स

100 फाइलें जारी, नेशनल आर्काइव रिलीज करेगी हर महीने ऐसी 25 फाइलें.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे जुडी सौ फाइल्स की डिजिटल कॉपी आम लोगों के लिए सार्वजनिक कर दी हैं. इन फाइल्स को कई सालों से पब्लिक के बीच में लाने की मांग की जा रही थी. सूत्रों से ऐसी भी बात सामने आई कि आज जो फाइल सामने आएंगी न उनमें एक फाइल ऐसी है, जिसमें जवाहर लाल नेहरू ने उनको 'वॉर क्रिमिनल' कहा है. इंग्लैंड के पीएम क्लीमेंट एटली को 27 दिसंबर 1945 को एक चिट्ठी लिखे थे नेहरू, जो लिखा उसका मतलब ये था कि

"प्रिय एटली,

मुझे सूत्रों से पता लगा है कि तुम्हारे वॉर क्रिमिनल, सुभाष चंद्र बोस को स्टालिन ने रूस में घुसने दिया है. ये तो सीधे-सीधे गद्दारी है, विश्वासघात है. रूस ब्रिटिश-अमेरिकन का सहयोगी था, उसको ऐसा नहीं करना चाहिए था. इसको ध्यान रखना और जैसा उचित लगे वैसा करना "

तुम्हारा, जवाहर लाल नेहरू

जवाहर लाल नेहरू की ये चिट्ठी पब्लिक हुई तो बवाल कटना तय है. 18 अगस्त 1945 को नेताजी की हवाई हादसे में मौत हुई बताई जाती है. ये चिट्ठी तब से चार महीने बाद की है. इस चिट्ठी से ये भी साबित होता है कि नेहरू बोस को मरा नहीं मानते थे. और ये सोचते थे कि वो रूस जा पहुंचे हैं. सूत्रों की मानें तो सुभाष चन्द्र बोस से जुडी फाइल पब्लिक होते ही ये साफ़ हो जाएगा कि 18 अगस्त 1945 को फारमोसा से जापान जाते वक्त प्लेन क्रैश में सुभाष चंद्र बोस की मौत हुई थी या नहीं. प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की एक चिट्ठी भी होगी जो 60 के दशक में नेताजी के रिश्तेदार सत्यजित की चिट्ठी के जवाब में लिखी थी. ये सब चर्चा में यूं है कि पिछले साल पश्चिम बंगाल सरकार ने उनसे जुडी 64 फाइल्स सार्वजनिक की थीं. 33 फाइल्स पीएमओ ने 4 दिसंबर, 2015 को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंपी थी. इसके बाद गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने भी कई फाइल्स सौंपी. अब भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार का प्लान है कि वो 25 फाइलों की डिजिटल कॉपी को हर महीने सार्वजनिक तौर पर अवेलिबल कराएगी. इस सब के बीच आज प्रधानमंत्री नेताजी से जुड़ी 100 सीक्रेट्स फाइल्स आम जनता के लिए ला रहे हैं. आज सार्वजनिक की जाने वाली फाइल्स में शाहनवाज कमेटी, खोसला कमीशन और जस्टिस मुखर्जी कमीशन की फाइल्स हैं.

पढ़िए उन फाइल्स में क्या है

document06 copy document05 copy document04 copy document03 copy document02 copy document01 copy

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement