ये वीडियो देख पक्का हो जाएगा, बंदर आज भी इंसान का पुरखा है
बंदर ने गल्ला खोला और दस हजार रुपये लेकर चम्पत हो गया, CCTV कैमरे में कांड रिकॉर्ड हो गया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
एक वीडियो वायरल हो रहा है. देख के यकीन हो जाएगा कि बंदर इंसान का पूर्वज है. एक बंदर है, जो एक दुकान से 10 हजार की गड्डी गल्ले से निकालकर भाग गया. आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले का वीडियो है, वहां एक ज्वेलरी शॉप के आगे बंदर बैठा था. उसने एक फल दुकान में फेंका और फिर दुकान के अंदर घुस गया. पहले कुर्सी पर बैठकर इधर-उधर देखता रहा. फिर गल्ला खोला और दस हजार की नोटों का बंडल निकाल लिया. दुकान वाले ने पकड़ने की कोशिश पर बंदर, बंदर है, उड़न छू हो गया. ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी है. वृंदावन में एक मंदिर के पास आकाश से पैसे बरसने लगे. इससे पहले कि यह गणेश जी को दूध पिलाने वाले चमत्कार की तरह होता. पेड़ पर पैसे फेंकता बंदर दिख गया. जो किसी की जेब फाड़ बटुआ निकाल लाया था. और पैसे लुटा रहा था. ऐसे ही एक और उपद्रवी बंदर ने मुम्बई के बोरीवली में कांड कर दिया था. एक आदमी मंदिर से पूजा करके निकल रहा था. बंदर आया और बटुआ छीनकर भाग गया.
आप तो ये वीडियो देखो और ध्यान रखना, बंदरों से सावधान.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















