दिल्ली सरकार ने किया था सस्पेंड, होम मिनिस्ट्री ने किया सस्पेंशन को सस्पेंड
दिल्ली में फिर से मच गया है घमासान. इस बार बीच में गृह मंत्रालय भी कूद पड़ा है. पलट दिया है केजरीवाल के मंत्री का फैसला.
Advertisement

फोटो - thelallantop
दिल्ली, अंडमान-निकोबार द्वीप सिविल सेवा को कहते हैं दानिक्स. दानिक्स कैडर के दो अफसरों को AAP की सरकार ने कर दिया था सस्पेंड. अब सस्पेंशन के उस आर्डर पर होम मिनिस्ट्री ने रोक लगा दी है. माहौल जो है थोडा गरम हो गया है. https://twitter.com/PTI_News/status/682420404242092032 हुआ ये कि दानिक्स के दो अफसर थे. दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन चाहते थे इनसे किसी फ़ाइल पर सिग्नेचर. चिड़िया ही तो बैठानी थी लेकिन अफसरों ने कहा एलजी की इजाजत के बगैर फाइल पर दस्तख्त न करेंगे. ये सुनना था कि मंत्री जी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया. इधर दानिक्स के सारे अफसर अपने साथियों के सपोर्ट में आज जा रहे हैं, एक दिन की छुट्टी पर. सत्येंद्र जैन बोले- चलो एक दिन करप्शन कुछ कम होगा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















.webp?width=120)




