The Lallantop

तुम भी औरत के जने हो पुजारियों: मायावती

शनि शिंगणापुर मंदिर में औरतों की एंट्री नहीं चाहते हैं पुजारी लोग. शंकराचार्य ने बोल दिया है कि शनि तो भगवान है ही नहीं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं की एंट्री का मुद्दा अब पॉलिटिकल रंग ले सकता है. बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि जो पुजारी मंदिर में महिलाओं को नहीं घुसने देते, वे याद रखें कि उन्हें एक औरत ने ही जन्म दिया है. https://twitter.com/ANI_news/status/692597731538378752 उधर, शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के पास भी भगवानों का सीमित कोटा है. उन्होंने साईं के बाद शनि को भी भगवान मानने से इनकार कर दिया है. बोले, 'शनि ग्रह है, भगवान नहीं. शनि की पूजा उन्हें हटाने के लिए की जाती है. महिलाएं शनि पूजा करेंगी तो इससे उनका कोई भला नहीं होगा.' लेकिन औरतें अड़ी हुई हैं कि पूरा ग्रुप बनाकर जाएंगी और मंदिर में घुसकर पूजा करेंगी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार को प्रोटेस्ट कर रही महिलाओं के एक ग्रुप से मुलाकात की. इनकी लीडर तृप्ति देसाई ने बताया कि सीएम उनके साथ हैं, लेकिन कोई टाइम लिमिट नहीं दी है. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शनि शिंगणापुर मंदिर है, जहां महिलाओं के पूजा करने पर बैन है. इसके खिलाफ महिला संगठन आवाज उठा रहे हैं. महिलाओं की तैयारी है कि वह एक साथ भारी संख्या में पहुंचकर वहां पूजा करेंगी. मुंबई से करीब 300 किलोमीटर दूर इस मंदिर में महिलाओं के दर्शन के बाद से विवाद है. एक युवती ने 400 साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए शनि की मूर्ति पर तेल चढ़ा दिया था. इसके बाद मंदिर प्रशासन ने महिला को रोकने के लिए महिला पुलिस को तैयार किया था. अखाड़ा परिषद अध्‍यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने भी महिलाओं की मांग का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने देना चाहिए. चाहे वह पुरुष हो या महिला उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोकना गलत है.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement