बैंगलुरू से अलकायदा का आतंकी अंजर शाह गिरफ्तार
बर्ताव की वजह से अंजर की दो बार मौलाना की नौकरी भी चली गई थी.
Advertisement

Source: Youtube
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बुधवार को आतंकी अंजर शाह को बैंगलुरू से गिरफ्तार किया. अंजर शाह अलकायदा के स्लीपर सेल का कमांडर है. इंडिया और पड़ोसी देशों में अलकायदा के खिलाफ मुहीम तेज हुई है. अंजर अलकायदा का चौथा आतंकी है, जिसे गिरफ्तार किया गया है. अंजर को दिल्ली ला चुके हैं. दिल्ली के स्पेशल सेल के हेडक्वार्टर में उससे लंबी पूछताछ हुई. अंजर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से किस हद तक जुड़ा हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है. भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों की कई दिनों से अंजर पर नजर थी. वजह थी उसका बर्ताव और भड़काऊ भाषण, जो वो अक्सर दिया करता था. इसके चलते दो बार उसे मौलाना की नौकरी से हाथ धोना पड़ चुका था. बैंगलुरू के तिलक नगर इलाके में औरतों का अपमान करते हुए एक स्पीच देने के लिए मस्जिद से उसकी छुट्टी की गई थी. अलकायदा के लिए भारत और पड़ोसी देशों के ट्रेनिंग हेड मोहम्मद आसिफ से कुछ दिनों पहले अंजर बैंगलुरू में ही मिला था. आसिफ ने अंजर को चुप रहने को कहा था. पुलिस के पास दोनों के बीच हुए पैसों की लेन-देन के भी डीटेल्स हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















