The Lallantop

पापा की तेरही में बेटे ने दी हेलमेट की दक्षिणा

रोड एक्सीडेंट में गई थी इस व्यापारी की जान.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मध्यप्रदेश के सतना डिस्ट्रिक्ट में एक आदमी ने अपने पिता की तेरही पर ब्राह्मणों को दक्षिणा में हेलमेट दिए. क्योंकि उसके पिता की मौत रोड एक्सीडेंट में हो गई थी. 49 साल के राजेंद्र गुप्ता एक किराने की दुकान चलाते थे. 3 मार्च को वो एक मोपेड पर पीछे बैठ कर जा रहे थे. तभी पीछे से एक गाड़ी आई और ओवरटेक करने के चक्कर में मोपेड में भेड़ दिया. एक्सीडेंट में राजेंद्र के सर में गंभीर चोट आई क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था. सर पे आई इसी चोट के चलते राजेंद्र कोमा में चले गए थे. और इलाज के दौरान 8 मार्च को उनकी मौत हो गई. बीते सोमवार राजेंद्र गुप्ता की तेरही थी. रिवाजों के मुताबिक उनके बेटे ने 'ब्राह्मण' भोज कराया. और हर 'ब्राह्मण' को दक्षिणा के तौर पर एक-एक हेलमेट दिया. राजेंद्र के बेटे विवेक ने कहा, "अगर मेरे पिता ने हेलमेट पहना होता, तो आज उनकी जान बच सकती थी. मैं चाहता हूं ऐसी मौत किसी के घर में न हो. इस मौके पर दिए गए हेलमेट उन्हें हमेशा हेलमेट पहनने की याद दिलाते रहेंगे. और लोग सेफ रहेंगे."

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement