The Lallantop

मोदी की आपत्तिजनक फोटो को फेसबुक पर अपलोड करना पड़ा मंहगा

असलम ने एडिट कर के प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाल दी थी

Advertisement
post-main-image
नरेंद्र मोदी, पुरानी तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मुरैना में बानमोर पुलिस थाने को घेर लिया. मुरैना पुलिस ने मोदी की ये फोटो सोशल मीडिया पर डालने वाले एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके उसे अरेस्ट भी कर लिया है. फोटो अपलोड करने वाले का नाम असलम खान है. 25 साल का असलम एक छोटी सी मोबाइल शॉप चलाता है. उसे आधी रात को तब गिरफ्तार किया गया, जब वो अपने घर में सो रहा था. https://twitter.com/ANI_news/status/802168842021720066?ref_src=twsrc%5Etfw
बानमोर के पुलिस ऑफिसर आत्माराम शर्मा ने बताया, "असलम ने पीएम की एक फोटो एडिट करके फेसबुक पर डाल दी, जिसके बाद ये वायरल हो गई. मुरैना में किसी बीजेपी कार्यकर्ता ने ये फोटो देखी और इसकी जानकारी बानमोर बीजेपी मंडल अध्यक्ष रामबरन मावई को दी. इससे इलाके के बीजेपी वर्कर्स में आक्रोश फैल गया. इन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बानमोर पुलिस थाने में असलम के खिलाफ FIR दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने कल देर रात आरोपी असलम खान को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच चल रही है."
बीते एक साल में ये आठवां ऐसा मामला है, जब सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपत्तिजनक बातों के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया है. इसी साल जून में VHP नेता संजय भावसर को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखने के लिए गिरफ्तार किया गया था.

 ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement