The Lallantop

शिवजी के नाम पर खरीदा कोबरा, बीवी-बेटी के कमरे में छोड़ा, डेढ़ महीने बाद कैसे खुला मर्डर केस?

मृतक महिला के पिता ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे उनके दामाद का हाथ है. पुलिस ने जांच की तो सब पता चल गया. लेकिन ये कैसे पता चला कि मां-बेटी को सांप से कटवाया गया?

Advertisement
post-main-image
आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है (दाएं-सांकेतिक फोटो | बाएं- इंडिया टुडे)

ओडिशा के गंजम जिले में एक शख्स पर कोबरा के जरिए अपनी पत्नी और दो साल की बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है. आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उसने कथित तौर पर घरेलू विवाद से परेशान होकर पत्नी और बच्ची की हत्या का प्लान बनाया. मृतका ने तीन महीने पहले आरोपी पति के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरोपी की पहचान गणेश पात्रा के तौर पर हुई है. उम्र 25 साल. इंडिया टुडे से जुड़े अजय नाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला गंजाम जिले के कबीसूर्यनगर थाना क्षेत्र के अधेबारा गांव का है. 7 अक्टूबर को यहां बसंती पात्रा और उनकी दो साल की बेटी की सांप के जहर से मौत हो गई. इसके बाद बसंती के पिता ने बेटी और नातिन की हत्या के आरोप में दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

गणेश ने तीन साल पहले 2020 में बसंती के साथ शादी की थी. गंजाम एसपी जगमोहन मीना ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वैवाहिक कलह के चलते बसंती ने पहले अपने पति के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि बाद में दोनों फिर से एक साथ रहने लगे.

Advertisement
पुलिस ने कैसे पता किया कि सांप से कटवाया गया?

कबीसूर्यनगर थाने के इंस्पेक्टर प्रभात कुमार साहू ने बताया,

मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप का काटना ही मौत की वजह बताई गई थी. मृतका के पिता के आरोपों के आधार पर हमने जांच की. जांच में हमें पता चला कि गणेश पात्रा ने एक सपेरे से सांप खरीदा था.

रिपोर्ट के मुताबिक, 26 सितंबर को गणेश ने अपने पिता के नाम से जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर इलाके के कई सपेरों से बात की थी. उसने कथित तौर पर शिव जी के मंदिर में पूजा के लिए सांप खरीदने का बहाना बनाया. 6 अक्टूबर को बसंत आचार्य नाम के एक सपेरे ने प्लास्टिक के जार में आरोपी को कोबरा सौंप दिया. अगली रात को आरोपी ने कथित तौर पर कोबरा को उस कमरे में छोड़ दिया जहां उसकी पत्नी और बेटी सो रही थीं. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है. आगे की जांच चल रही है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- कोबरा को पकड़कर बैग में डाल रहा था, उंगली में काट लिया, थोड़ी देर में मौत! वीडियो हिला देगा

वीडियो: स्कूटी की सीट के नीचे कोबरा सांप देखकर महिला हुई हैरान

Advertisement