
मल्लिका शेरावत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने पहले तो मल्लिका के चेहरे पर आंसू गैस स्प्रे कर दिया. और फिर मल्लिका को मारने लगे. इन बदमाशों ने मल्लिका के ऊपर घूंसों और झापड़ों की बरसात कर दी. घटना के तुरंत बाद मल्लिका और उनके फ्रेंड ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया. पुलिस के मुताबिक बदमाश लूटपाट की नीयत से आए थे. पर जब वो अपने काम में सफल नहीं हो पाए तो मल्लिका पर अटैक कर दिया.
मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से घटना रात को उस टाइम हुई जब मल्लिका शेरावत अपने किसी दोस्त के साथ अपार्टमेंट पहुंची थीं. हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि मल्लिका के साथ फ्लैट पर आने वाला उनका यह फ्रेंड कौन था. वो जो भी हों, बदमाशों ने उनकी भी पिटाई कर दी. इस घटना के लगभग डेढ़ महीने पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दाशियां को भी होटल के रूम में बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया गया था. किम पेरिस 'पेरिस फैशन वीक' में हिस्सा लेने पहुंची थीं. दो बदमाश चेहरे पर मास्क लगाए हुए पुलिस की वर्दी में किम के कमरे में घुसे थे. उनलोगों ने किम के साथ बदतमीजी जरूर की थी. लेकिन उनके साथ किसी तरह की मार-पीट या हाथा-पाई नहीं की गई थी. जैसा कि मल्लिका के साथ हुआ है. बड़े देशों के मशहूर शहरों में ऐसा होना खतरे का संकेत है. बेरोजगारी, असुरक्षा और फ्रस्ट्रेशन से जूझ रहे लोग कुछ भी करने लगते हैं. हाल के समय में दुनिया के कई देशों में इस तरह के अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं. इससे हर जगह की पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे हैं.


















.webp?width=120)





