The Lallantop

महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री पर लगाया BSF के फर्जी लेटरहेड छपवाने का आरोप, कहा-3 किलो बीफ़ ले जाने की मंजूरी मांगी

Mahua Moitra का आरोप है कि मोदी सरकार के मंत्री Shantanu Thakur के इस कथित लेटर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों के लिए ‘पास’ जारी करने की मांग की गई है.

Advertisement
post-main-image
महुआ मोइत्रा का केंद्रीय मंत्री पर बड़ा आरोप. (फ़ोटो - PTI)

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा को लेकर किए गए कमेंट पर FIR दर्ज होने के बाद महुआ मोइत्रा फिर चर्चा में हैं. इस बार महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर पर आरोप लगाए हैं. महुआ का कहना है कि केंद्रीय मंत्री ने BSF को लेटर लिखा (Mahua Moitra alleged Union Minister has printed forms on official letterhead to BSF India) . मोइत्रा का कहना है कि लेटर में केंद्रीय मंत्री ने BSF 85BN को आधिकारिक लेटरहेड पर फ़ॉर्म छपवाए, जिसमें भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों के लिए ‘पास’ जारी करने की मांग की गई है. मामले में 3 किलो बीफ़ ले जाने की मंजूरी मांगी गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

महुआ मोइत्रा ने X पर पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी है. मोइत्रा ने लिखा,

केंद्रीय मंत्री ने BSF 85BN को आधिकारिक लेटरहेड पर फॉर्म छपवाकर भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों के लिए “पास” जारी किए हैं. इस मामले में 3 किलोग्राम बीफ की अनुमति देने के लिए मांग की गई.

Advertisement

महुआ मोइत्रा ने अपने पोस्ट में एक लेटर की तस्वीर भी लगाई थी. इस लेटर में जियारुल ग़ाज़ी नाम के लिए पास बनवाया गया है. एड्रेस हाकिमपुर दिया गया है. दिए गए मटेरियल का नाम- बीफ़ और मात्रा 3 किलो. बता दें, बीते दिन, 7 जुलाई को महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई है. मामला राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है. दरअसल, महिला आयोग ने 5 जुलाई को दिल्ली पुलिस से महुआ मोइत्रा की शिकायत की थी.

ये भी पढ़ें - जिस केस में महुआ मोइत्रा की सांसदी गई थी, वो पूरा मामला पॉइंट्स में समझ लीजिए!

इससे पहले 3 जुलाई को NCW प्रमुख रेखा शर्मा हाथरस पीड़ितों से मिलने पहुंची थीं. इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें रेखा शर्मा के पीछे चल रहा एक शख्स उनके लिए छाता पकड़े दिखा. X पर शेयर वीडियो में एक सोशल मीडिया यूज़र द्वारा सवाल उठाया गया. सवाल ये कि रेखा शर्मा अपना छाता क्यों नहीं उठा सकतीं. यूज़र के इस सवाल पर मोइत्रा ने कहा था “वो (रेखा शर्मा) अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं.”

Advertisement

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की इस टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया था. 5 जुलाई को NCW ने रेखा शर्मा और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा गया कि रेखा शर्मा के ख़िलाफ़ सांसद महुआ मोइत्रा की अपमानजनक टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान लिया है. वो भद्दी टिप्पणी अपमानजनक है और एक महिला की गरिमा के अधिकार का उल्लंघन है. मामले में दिल्ली पुलिस और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक औपचारिक खत भी भेजा गया. खत में महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ एक्शन लेने की अपील की गई.

वीडियो: 'वो अपने बॉस का पजामा...', NCW चीफ पर महुआ मोइत्रा के कमेंट को लेकर बवाल, FIR की मांग

Advertisement