The Lallantop

खुद की बनवाई जेल में पीटर मुखर्जी के साथ टिफिन शेयर कर रहे हैं छगन भुजबल

मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं पीटर-भुजबल.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
करप्शन के आरोप में महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम छगन भुजबल जेल में हैं. मुंबई के आर्थर रोड जेल में छगन दिन रात गुजार रहे हैं. पर ये है बासी खबर. ताजी खबर ये है कि छगन भुजबल अपनी बनवाई जेल में ही कैद हैं. मुंबई हमलों के दोषी अजमल कसाब के लिए आर्थर रोड जेल में बैरक नंबर 12 तोड़कर कुछ सेल बनाए गए थे. जेल बनवाने के ऑर्डर तत्कालीन डिप्टी सीएम छगन भुजबल ने ही दिए थे. तब की बनी सेल में से एक में छगन भुजबल को रखा गया है. हाय री किस्मत! दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, छगन भुजबल को जिस सेल में रखा गया है, उसमें उनके साथ पीटर मुखर्जी भी हैं. शीना मुखर्जी मर्डर केस में पीटर अंदर की हवा खा रहे हैं न आजकल. इस सेल में सिक्योरिटी की वजह से पीटर को भुजबल के साथ रखा गया है. बताते हैं कि सेल में सिर्फ 7 से 8 कैदियों को रखने की जगह हैं. पीटर भाई टिफिन देना जरा: भुजबल सूत्रों के मुताबिक, पीटर मुखर्जी और छगन भुजबल के बीच दोस्ती हो गई है. छगन भुजबल ने कोर्ट में इससे पहले याचिका दायर कर अपील की थी कि उन्हें घर का खाना चाहिए. लेकिन कोर्ट ने अपील को खारिज कर दिया. यहां काम आए पीटर. पीटर मुखर्जी के लिए जेल में घर से खाना आता है, छगन भुजबल पीटर मुखर्जी के साथ जेल में खाना शेयर कर रहे हैं. छगन के भतीजे अंडा सेल में छगन भुजबल के भतीजे भी इसी जेल में कैद हैं. लेकिन उन्हें रखा गया है अंडा सेल में. चाचा-भतीजे को साथ इसलिए नहीं रखा गया है ताकि दोनों बातचीत न कर सकें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement