The Lallantop

दाऊद जिनको मिसकॉल मारता था, उन खडसे की कुर्सी खड़की

बीजेपी का राखी मोड एक्टिवेट. कहा: मेरे खडसे बेदाग होकर लौटेंगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. नप गए हैं. दाऊद से मिसकॉल-मिसकॉल खेलते थे. आज सुबे गए थे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के पास. चाय-नमकीन के बाद लौटे तो इस्तीफा भी देते आए. अभिन एक जमीन सौदे के घोटाले में भी नाम आया था उनका. जो सूत्र कभी नाम नहीं बताते. उन सूत्रों के हवाले से ये बात आई है कि अमित शाह के कॉल के बाद राजस्व मंत्री की कुर्सी गई है. अमित शाह ने संगठन महामंत्री रामलाल को शनिवार को फोन कर कहा था. खडसे को इस्तीफा देने के लिए कहा दो. इधर बीजेपी करण-अर्जुन वाली राखी मोड में आ गई है, प्रदेश अध्यक्ष कहिन. बेबुनियादी आरोप लगाए जा रहे हैं खडसे पर. उन्होंने बीजेपी की परंपरा के हिसाब से मिनिस्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है. हमें यकीन है कि खडसे बेदाग होकर वापस लौटेंगे. खडसे बेदाग होकर वापस लौटेंगे. खडसे बेदाग होकर वापस लौटेंगे. (उनने एक ही बार कहा था)
एक्सक्यूज मी भियां. परंपरा से याद आया राजनाथ सिंह तो कहे थे. ये NDA की सरकार है यहां इस्तीफे नहीं होते. ओह! माय फॉल्ट ये तो बीजेपी में हैं. बीजेपी में इस्तीफे होते हैं. इति सिद्धम!

खिसियाए खडसे खड़के: नैतिकता के आधार पर दिए हैं इस्तीफा खडसे ने पीसी की. आलसी लोग प्रेस कांफ्रेंस को पीसी कहते हैं. यही आलसी लोग कैल्कुलेटर को कैल्सी कहते हैं. हम कैल्सी की नहीं खडसे की बात करें. खडसे ने कहा. मैंने बीजेपी के साथ 40 साल तक जुड़कर काम करने और इमरजेंसी के दौरान पार्टी के काम में बहुत सारे उतार- चढ़ाव देखे हैं. ये भी बोले कि जल्द ही वो पाक-साफ साबित होंगे. इस्तीफा जो दिया है वो नैतिकता के आधार पर दिया है.
एक बात कहते हैं. पाक-साफ़ होते रहेंगे. लेकिन अभी तो पाक के कारण ही साफ़ हो गए हैं. 
https://twitter.com/ANI_news/status/739003810601795584 खडसे ऐसे नपे हैं कि पार्टी में ऊपर वाले उनके खिलाफ जांच पूरी होने तक उनका इस्तीफा चाहते थे. माने वो इस्तीफा दे दें, जांच होती रहेगी. पार्टी का कपरहय कम होगा. 'खडसे का क्या करना है?' वाले मुद्दे पर एक्शन लेने के पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने गुरुवार की शाम को नरेंद्र मोदी और अमित शाह से बात-मुलाकात की थी. कभी नाम न बताने वाले सूत्र बताते हैं कि 35 मिनट तक चली मीटिंग में फड़नवीस पीएम से कहे थे कि खडसे के खिलाफ बड़े पुख्ता सबूत आए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement