The Lallantop

नमाज से लौटते बच्चे को किडनैप किया, 23 लाख के चलते कर डाली हत्या!

सलमान ने फोन में सिम कार्ड बदलकर मौके से भागने की कोशिश भी की. लेकिन पुलिस सिम कार्ड की लोकेशन ट्रैक पर घटना वाली जगह पहुंच गई.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने कॉल लोकेशन ट्रैक कर आरोपियों का पता लगा लिया (सांकेतिक फोटो: आजक)

महाराष्ट्र में एक 9 साल के बच्चे को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी ने बच्चे को किडनैप कर उसके घरवालों से फिरौती मांगी थी. इलाके के लोगों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने बच्चे को खोजना शुरू किया. पुलिस भी खोजबीन में लग गई. 

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना ठाणे के बदलापुर इलाके स्थित गोरेगांव विलेज की है. यहां रहने वाला 9 साल का इबाद कक्षा 4 का छात्र था. रविवार, 24 मार्च की शाम नमाज अदा करने के बाद इबाद मस्जिद से निकला. तभी इलाके के रहने वाले सलमान मौलवी ने उसे अगवा कर लिया. और एक बोरे में भर कर घर के पीछे के आंगन में छुपा दिया.

इधर काफी देर तक इबाद के घर न लौटने पर घरवालों ने उसे आस-पास ढूंढना शुरू किया. लेकिन तभी इबाद के पिता मुदस्सिर के पास एक फोन आया. फोन करने वाले शख्स ने उनके बेटे के एवज में उनसे 23 लाख रुपये की मांग की. लेकिन बिना ज्यादा डिटेल दिए कॉल अचानक कट गया. इबाद के पिता ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद पुलिस और इलाके के लोगों ने मिलकर इबाद को ढूंढना शुरू कर दिया. 

Advertisement

दबाव बढ़ने पर सलमान ने फोन में सिम कार्ड बदलकर मौके से भागने की कोशिश की. पकड़े जाने के डर से सलमान ने इबाद की हत्या कर दी. और लाश को बोरे में रख अपने घर में ही छिपा दिया. सोमवार, 25 मार्च की दोपहर पुलिस कॉल लोकेशन ट्रैक कर सलमान के घर पहुंची. घर की तलाशी के दौरान उन्हें बोरे के अंदर इबाद की लाश मिली. इसके बाद पुलिस ने सलमान और उसके भाई शाफुआन को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने क्या बताया?

घटना को लेकर थाने के SP डॉ. डी एस स्वामी ने बताया,

'किडनैपिंग के बाद के एक अज्ञात फोन कॉल किया गया था. जिसे ट्रैक कर हमने आरोपियों का पता लगाया. हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.'

Advertisement

ये भी पढ़ें: पड़ताल: क्या जॉर्ज फ्लॉयड ने गर्भवती महिला को किडनैप कर बच्चे की हत्या की धमकी दी थी?

किडनैप करने की वजह को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी फिरौती के रुपयों से अपना घर बनवाना चाहते थे.  

वीडियो: तारीख: ये सांपों वाली मस्जिद क्या है?

Advertisement