The Lallantop

बॉयफ्रेंड्स के साथ मिलकर लड़कियों ने मकान मालिक के लूटे 25 लाख रुपये

लखनऊ से बीटेक, बीबीए कर रही हैं लड़कियां.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जब हम अपने घर से दूर किसी और शहर में पढ़ने या नौकरी करने जाते हैं. तब पीजी में या किराए पर रूम लेकर रहते हैं. नॉर्मल सी बात है. लेकिन लखनऊ में जो हुआ वो बिलकुल भी नॉर्मल नहीं है. लखनऊ के विभूतिखंड में रहने वाली दो लड़कियों ने अपने मकान मालिक के घर में घुस कर 25 लाख रुपये चुरा लिए.
मीनाक्षी और अंकिता लखनऊ के विभूतिखंड में किराए पर रूम ले कर रहती थी. मीनाक्षी छतीसगढ़ की है और बाबू बनारसी दास इंजीनियरिंग कॉलेज, लखनऊ से B.Tech कर रही है. अंकिता हरदोई से है. वो सफेदाबाद के एक कॉलेज से बीबीए कर रही है. उनके मकान-मालिक आरपीएफ कमांडेंट हैं. उनकी पोस्टिंग लखनऊ से बाहर किसी और सिटी में है. मीनाक्षी को पता था कि मकान-मालिक के घर में एक तिजोरी है. उस तिजोरी में बहुत पैसा है. बस फिर क्या, दिखा दी हाथ की सफाई.
मीनाक्षी और अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड्स, श्रीधर और शांतनु के साथ मिल कर प्लान बनाया. मकान-मालिक के घर की तिजोरी से 25 लाख रुपये चुरा लिए. लखनऊ के एसएसपी मंजिल सैनी ने पूरी बात बताई. बोले-  20 तारीख को विभूतिखंड के एक घर में चोरी हुई थी. 25 लाख रुपयों की. बाद में पुलिस को पता चला. उस घर में दो लड़कियां किराए पर रहती थीं. तुरंत उनकी तलाशी ली गई. पैसा मिल गया. दोनों लड़कियों और एक लड़के को भी पकड़ लिया गया है. अंकिता का बॉयफ्रेंड शांतनु भाग गया. उसको पुलिस पकड़ नहीं पाई.
पूछताछ में दोनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने चोरी के पैसों से दो स्कूटी खरीदी. दो मोटरसाइकिल भी. मीनाक्षी को मॉडलिंग का शौक था. एक ऑडिशन के लिए वो इन्हीं पैसों से फ्लाइट से मुंबई भी हो आई. बाकी बचे 16 लाख 50 हज़ार रुपये पुलिस को इन लोगों के पास मिल गए.
vlcsnap-2016-06-26-15h52m16s212 ये चारों स्टूडेंट हैं. बड़े-बड़े शौक थे. मेहनत करना नहीं चाहते थे. इसीलिए इन लोगों ने चोरी की. सोचा होगा ईजी मनी है. जल्दी से ख़ूब सारा पैसा मिल जाएगा. लेकिन इसी प्रपंच के चक्कर में अब इनका करियर, ज़िंदगी, सारे शौक सब धरे ही रह जाएंगे.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement