The Lallantop

आज से महंगा हुआ LPG सिलेंडर, सीधे-सीधे इतने रुपये की बढ़ोतरी, नई कीमतें जान लीजिए

LPG Price Hike: पिछले महीने अगस्त में भी LPG गैस सिलेंडर पर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी. तब 19 किलो वाला कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हुआ था.

Advertisement
post-main-image
LPG गैस सिलेंडर महंगा हुआ (फोटो- आजतक)

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 सितंबर से LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी हैं (LPG Gas Cylinder Price Hike). 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर सीधे-सीधे 39 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये हो गई है. LPG की कीमतों में अचानक आए इस उछाल से रेस्टोरेंट-होटल से लेकर स्मॉल स्केल इंडस्ट्री तक अलग-अलग बिजनेस सेक्टर पर असर पड़ने का अनुमान है.

Advertisement

बता दें, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इंडियन ऑयल कंपनी (IOCL) की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, LPG सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी 1 सितंबर से लागू हो गई है. इस इजाफे के बाद मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1605 रुपये से बढ़कर 1644 रुपये हो गई है. कोलकाता में कीमत 1764.50 रुपये से बढ़कर 1802.50 रुपये तो वहीं चेन्नई में ये कीमत 1817 रुपये से बढ़कर 1855 रुपये हो गई है.

Advertisement

पिछले महीने अगस्त में भी LPG गैस सिलेंडर पर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी. तब 19 किलो वाला कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हुआ था जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाला LPG सिलेंडर 1652.50 रुपये का हो गया था. हालांकि, उससे पहले 1 जुलाई को व्यवसायों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को राहत देने के लिए कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपये की कमी की गई थी. कटौती से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,646 रुपये हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Economic Survey 2024: महंगाई काबू में-अर्थव्यवस्था अच्छी, बेरोजगारी भी घटी! मोदी सरकार का दावा

हर महीने की शुरुआत में कीमतों में नियमित एडजस्टमेंट मार्केट के डायनेमिक नेचर को दिखाता है. अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें, टैक्सेशन पॉलिसी और सप्लाय-डिमांड डायनेमिक्स जैसे अलग-अलग कारक इन कीमतों को तय करने में जरूरी भूमिका निभाते हैं. ताजा प्राइस हाइक के पीछे के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन ये साफ है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां व्यापक आर्थिक स्थितियों और बाजारों के प्रति उत्तरदाई हैं.

Advertisement

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: उज्ज्वला योजना के LPG सिलेंडर को लेकर मोदी सरकार के ऐलान में क्या-क्या?

Advertisement