The Lallantop

रूबिक क्यूब सुलझाती लड़की को बबल रैप मिल गया

इस पिच्चर के साथ बुरा ये है कि अब हमें लव शॉट्स की और कहानियां देखने को नहीं मिलेंगी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
Y films वाले लव शॉट्स लाए. हमको पता था 6 प्यारी कहानियां दिखाएंगे. बताया भी था आपको . आओ खो जाएं इश्क के नशे में: देखिये फिल्म लव शॉट्स का ट्रेलर उनने एक-एक करके कहानियां दिखाईं, हर मंगलवार वो कोई नई छोटू सी कहानी लगा देते थे, अंत में एक गाना लगा देते थे. हम भी आप्मको दिखाते थे, प्यारी-चीजें प्यारी लगती हैं न सबको, इसलिए. पांच तो ये रहीं.

द रोड ट्रिप: लड़की, लड़का, लड़ाई और लंबी सी जर्नी

बस स्टॉप पर इश्क में डूबे दो लोग और एक अजनबी

लड़की ने सारी क्लास के सामने कहा, कमल एक प्यारा बालक है

बुढापे में इश्कियाते चौधरी-चौधराइन और कबाब में हड्डी पुलिस वाला

घर के खर्चे संभलते नहीं इधर लड़की की नौकरी भी चली गई

अब आखिरी वाली आई है, इसका नाम है, द बिग डेट. इसमें हैं, 'मेरे डैड की मारुति' वाली लोकल शकीरा रिया चक्रबर्ती, 'मुझसे फ्रेंडशिप करोगे' वाली सबा आजाद, और 'फगली' वाला वो लड़का जिसने खुद को आग लगा ली थी, मोहित मारवाह. ज्यादा न लिखेंगे, पिच्चर ही देख लेओ. https://youtu.be/JrcTDcDSNPQ इस पिच्चर के साथ बुरा ये है कि अब हमें लव शॉट्स की और कहानियां देखने को नहीं मिलेंगी. ये आखिरी थी. हमको अच्छी लगती थीं. हमको और देखनी हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement