The Lallantop

20 रुपल्ली में बिकती थी पठानकोट एयरबेस की सिक्योरिटी!

इंटेलिजेंस एजेंसियों ने होम मिनिस्ट्री को बताया, वहां लोकल लोग बकरियां चराने जाते थे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जिस पठानकोट एयरबेस पर आतंकियों ने हमला किया, वहां खूब बड़ा घास का मैदान है. ये भारत के सबसे अहम एयरबेस में से है और वहां सिक्योरिटी का आलम ये था कि लोकल चरवाहे 20-20 रुपए देकर वहीं बकरी चराने घुसते थे. PTI की खबर के मुताबिक, ये बात खुद इंटेलिजेंस एजेंसियों ने होम मिनिस्ट्री को बताई है. पठानकोट एयरबेस पर सिक्योरिटी गार्ड्स को थोड़े-बहुत पैसे देकर अंदर घुसना लोकल जनता के लिए आम बात थी. एयरबेस के अंदर बकरियों के चरने के लिए बढ़िया घास है. पूरे एरिया की इकलौती दुकान भी बस एयरबेस की कैंटीन ही है. जिसकी वजह से लोग डेली यूज की चीजें खरीदने और भेड़-बकरियां चराने अंदर जाते हैं. कुछ ने तो अंदर जाने के लिए फर्जी आइडेंटिटी कार्ड भी बनवा रखा है. एयरबेस के आस-पास गुर्जर समुदाय के लोग ज्यादा रहते हैं. अटैक के बाद सरकार इनकी गिनती करवा रही है जिससे इनकी एक्जैक्ट संख्या का पता चल सके. आप जानते हैं कि 2 जनवरी को 6 आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया. इनमें से दो आतंकी पहले से यहां घुस गए थे और अपनी बाकी साथियों के आने झाड़ियों में छिपे रहे थे. हमले में सभी आतंकी मारे गए थे, लेकिन सात जवान भी शहीद हो गए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement