लखनऊ में एक फैमिली के तीन लोगों ने सुसाइड कर लिया. बैंक से कर्ज ले रखा था. बैंक वाले हलकान किए हुए थे. परेशानी इतनी बढ़ी कि जिंदा रहना मुश्किल लगा. फैमिली के मुखिया, प्रेगनेंट पत्नी और बच्चे ने सल्फास खाकर जान दे दी. लखनऊ के मड़ियांव थाने की घटना है. पूरा इलाका सन्न है.

जहाओला बिहार सेमरा गढ़ी में अपनी 28 साल की पत्नी कल्पना वर्मा के साथ रहता थी इंद्रप्रकाश वर्मा. उम्र रही होगी 30 साल. साथ में 13 साल का बच्चा रोहताश भी था. पिछले दिन से ये लोग अपने घर से निकले नहीं थे. इंद्रप्रकाश का छोटा भाई सूर्यप्रकाश घर आया तो देखा दरवाजा अंदर से बंद. बहुत खड़खड़ाया लेकिन दरवाजा खुला नहीं. फिर पुलिस को इन्फॉर्म किया. पुलिस पहुंची. दरवाजा तोड़ा गया. अंदर से तीन लाशें और सल्फास के पैकेट मिले.

छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि HDFC बैंक से कर्ज ले रखा था इंद्रप्रकाश ने. दुकान और जमीन के लिए. बैंक मैनेजर उसको परेशान करता था. एक दिन पहले ही वो आया था. जेल भेजने की धमकी देता रहता था. उसके जाने के बाद से इंद्रप्रकाश परेशान था.