The Lallantop

सेवा में, दिल्ली सीएम, रामनवमी पर ऑड-इवेन को छुट्टी दे दीजिए

विश्व हिंदू परिषद के एक नेता ने केजरीवाल को चिट्ठी लिख ऑड-इवेन से छूट मांगी है

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
विश्व हिंदू परिषद के एक नेता ने केजरीवाल को चिट्ठी लिख ऑड-इवेन से छूट मांगी है. कल 15 अप्रैल है, कल ही से ये स्कीम फिर शुरू होगी और कल रामनवमी भी है. तो कल जब भक्त शोभायात्रा वगैरा निकालेंगे तो दिक्कत होगी. इसलिए आज ही अर्जी भेज दी है दिल्ली सीएम को आप भी पढ़ लीजिए चिट्ठी में क्या लिखा है.
  सेवा में, मा. अरविन्द केजरीवाल जी मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विषय: राम नवमी के दिन दिनांक 15 अप्रैल 2016 को (सम-विषम) ODD EVEN में छूट हेतु.
मान्यवर, सेवा में निवेदन है कि सदैव की भांति इस बार भी हिन्दू पर्व समन्वय समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय राजधानी की सभी पूज्य संतों, दिल्ली के समस्त मंदिर, धार्मिक संस्था, विश्व हिन्दू परिषद, आर्य समाज व सिख समुदाय सभी के योग-सहयोग से श्रीराम नवमी पावन पर्व के शुभअवसर पर विशाल शोभायात्रा (शुक्रवार) दिनांक 15 अप्रैल 2016 दोपहर 1 बजे से रामलीला मैदान से पूर्व निश्चित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है. यह शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर आसफअली रोड, दिल्ली गेट, दरियागंज, सुभाष पार्क, लालकिला, चांदनी चैक, खारी बावली, कुतुब रोड, सदर बाजार, बाड़ा हिन्दू राव, पृथ्वीनाथ मार्ग होते हुए श्रीराम वाटिका श्री गुरूगंगेश्वर धाम पहुंचेगी. दिल्ली सरकार द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2016 से (सम-विषम) ODD EVEN स्कीम लागू की जा रही है. जिसके कारण विशाल शोभायात्रा में आने वाले भक्तों को बाधक बनेगा. इस यात्रा में विभिन्न प्रकार के वाहनों का उपयोग रहेगा. जैसे कि स्कूटर, मोटर साईकिल, कार, जीप, टैम्पो, ट्रक इत्यादि. शोभायात्रा में आने वाले वाहनों पर सांकेतिक रूप से भगवाध्वज लगे होंगे. अतः आपसे निवेदन है कि इस पवित्र त्यौहार के दिन दिल्ली में दिनांक 15 अप्रैल 2016 (शुक्रवार) को कार्यक्रम में शामिल होने वाले समस्त वाहनों को आने पर सम-विषम (EVEN-ODD) से छूट प्रदान करने कृपा की जाये व इसकी सूचना टी.वी. अखबार रेडियो के माध्यम से निकाली जाये. इस शेभायात्रा में लगभग 15 से 20 हजार भक्त शामिल होते हैं.

आशा और विश्वास के साथ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 निवेदक

(बचन सिंह) प्रांत सह मंत्री-दिल्ली इंद्रप्रस्थ विश्व हिन्दू परिषद

Advertisement

चिट्ठी तो लिख दी गई है, अब देखना है दूसरे ऑड-इवेन के पहले ही दिन केजरीवाल इस नए चैलेंज से कैसे निबटते हैं.

Advertisement
Advertisement