The Lallantop

तेज प्रताप यादव बनने वाले हैं बिहार के सीएम!

फिलहाल नीतीश कुमार की कैबिनेट में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
तेजप्रताप यादव. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं. वो भी अब तक में सबसे कम उम्र के मंत्री. लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. रियल लाइफ में नहीं, फिल्म में. पॉलिटिक्स के साथ तेजप्रताप ने फिल्मी दुनिया में भी कदम रख दिया है. मतलब राजनेता और अभिनेता एक साथ. अब नाम में ही तेज है टैलेंट तो होगा ही. लालू यादव बड़े नेता हैं और एक फिल्म आई थी 'पद्मश्री लालू प्रसाद यादव'. उसमें उनका कैमियो रोल था. खबर ये है कि भोजपुरी में एक फिल्म आ रही है. 'अपरहण उद्योग'. इस फिल्म में तेज प्रताप सीएम का रोल करेंगे. पटना में तेजप्रताप ने मीडिया से बात की. तो बताया कि 'इस फ़िल्म में मै मुख्यमंत्री भूमिका में हूं, यह किरदार पॉजिटिव है.' रविवार को राजगीर इलाके में फ़िल्म की शूटिंग हुई. सीएम के कैरेक्टर में खुद तेजप्रताप भी थे. सीन कुछ ऐसा था कि गांव से एक बच्चे को किडनैपर उठा ले गए. गांव वाले खिसिया गए इस बात से. नारे लगने लगे सरकार और पुलिस के खिलाफ. तभी मुख्यमंत्री बने तेजप्रताप कैमरे के सामने आते हैं. पब्लिक को समझाइश देते हुए कहते हैं 'उनके बेटे को बिहार पुलिस जल्द बरामद कर लेगी. अब बिहार में अपराध न होगा. ये सब विपक्ष की साजिश है. बिहार को बदनाम करने के लिए. अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो बचेगा नहीं.' फ़िल्म में तेजप्रताप के साथ फेमस भोजपुरी सिंगर छोटू छलिया, वीरेंद्र कुमार, किशन चौधरी भी है. हिरोइन हैं दीक्षा चौधरी और पिंकी सिन्हा. फिल्म की रिलीज डेट नहीं आई है. लेकिन भोजपुरी फिल्मों के फैन्स तेजप्रताप को सीएम बनते देखने के लिए एक्साइटेड होंगे. रियल में नहीं तो रील में सही. यहां एक्टर बन जाते हैं CM और CM बन जाते हैं एक्टर! जब लालू बोले, 'एक मुसलमान बचाने को 10 यादव कुर्बान' पॉल्यूशन को पटखनी देने के लिए लालू पुत्र का प्रतापी जुगाड़

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement