The Lallantop

#लल्लनटॉप_Modiसरकार ट्रेंड कराने में हमारा कोई हाथ नहीं है

कल रात ट्विटर पर ये हैशटैग चल रहा था, और नंबर दो पर जा पहुंचा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ट्विटर का तो पता है आपको रोज़-रोज़ कुछ बखेड़ा होता है. पांच मिनट को ट्विटर खोल लो तो ऐसा लगता है वापस जाते तक में दुनिया बदल जाएगी. सड़ियल सी बात को भी ऐसे भड़ाभड़ शेयर करेंगे, जैसे बस रेनेसा ही तो हो गया है.  तो जब सो रहे थे तो हमारे दोस्त गुड्डू ने हमको बताया कि लल्लनटॉप ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. नंबर दो पर. पूरी बात बताते हैं, ट्रेंड के आगे #लल्लनटॉप_Modiसरकार  भी लिखा था. MODI TREND 15228000_10153904326537413_1181209498_nट्विटर पर उस वक़्त ये ट्रेंड नंबर दो पर था. हजारों ट्वीट दागे जा चुके थे. और अम्मां कसम मयने कोई टवीट नहीं किया. हमारा इसमें कोई हाथ नहीं था. हमारा तो बस नाम था लोग सुओ मोटो से ट्वीट कर रहे थे. कुछ सरकार के फेवर में, कुछ विरोध में. समझ नहीं आया ये बीजेपी वाले ट्वीट कर रहे हैं, कांग्रेस वाले या आम आदमी पार्टी के लोग. ये बिलकुल ऐसा ही कन्फ्यूजन था, जैसे हमारे एक आर्टिकल पर लोग हमें  भक्त कहते हैं, दूसरे पर आपिया तीसरे पर कांग्रेसी.
नमूना देखिए. पहला ट्वीट है आज का है, ये कांग्रेस की तरफ से. https://twitter.com/NasteranHaideri/status/802029252333817856 दूसरा वाला आम आदमी पार्टी तरफ से AAP के ऑफिशियल अकाउंट ने तो इसको रीट्वीट भी किया. बच्चा क्यूट है. https://twitter.com/aartic02/status/801844232273031168 तीसरा बीजेपी तरफ से https://twitter.com/TheHarvendra/status/801954370032140292 मने गजब ही है न लोगों को ट्वीट-रिट्वीट करना है. भले कहीं से कुछ आ रहा हो, कहीं भी जा रहा हो. इनको जो कहना इनको जो मानना है वही करेंगे वही मानेंगे, वही लिखेंगे. अगर आप ट्विटर ट्रेंड्स को सीरियसली लेते हैं तो देख लीजिए. ये तो हाल है. बाकी एक बार फिर कहेंगे, इसमें हमारा कौनो हाथ नहीं है ;) कुछ ट्वीट और देखिए. https://twitter.com/OfficeOfArjun/status/801855355793776641 https://twitter.com/amarakhbaranth1/status/801878693765410818 https://twitter.com/AnkitLal/status/801866088233345024 https://twitter.com/AbhayDubey_/status/801864412638216192 https://twitter.com/BabuBhaiyaa_/status/801860594353717249
 

500 के नोट का अंदाज अपना-अपना, नकली नोट भी चलेंगे तो पता नहीं चलेगा

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
   

Advertisement
Advertisement
Advertisement