The Lallantop

ट्रंप के बेटे ने भारतीयों के बारे में कुछ अच्छा कहा!

पर विवादास्पद रहे हैं ट्रंप के सुपुत्र.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं. जैसा कि रिवाज़ है जीतने के बाद स्पीच दिए. ये भी रिवाज़ है कि हारने वाले को बधाई दी जाए. पता नहीं ये रिवाज़ अगले को चिढ़ाने के लिए है या बस यूं ही ह्यूमन स्पिरिट दिखाने के लिए ऐसा होता है. ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को अच्छी लड़ाई लड़ने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा हिलेरी ने काफी मेहनत की है. अब वक्त है अमेरिका के लिए एक होने का. मैं हर अमेरिकी का राष्ट्रपति हूं. चाहे वो रिपब्लिकन हों, डेमोक्रेट्स हों या इंडिपेंडेंट हों, उन्हें एक होना चाहिए. जिन लोगों ने मेरा समर्थन नहीं भी किया, उम्मीद है वो भी मुझे आगे के लिए सुझाव देंगे और देश को एक करने में मदद करेंगे. ''जैसा मैंने पहले कहा कि हमने कैंपेन नहीं, एक मूवमेंट चलाया था. इस मूवमेंट में हर धर्म, नस्ल, बैकग्राउंड के लोग शामिल होंगे. हम अमेरिका को इसके सपनों की तरफ ले जाएंगे. हर अमेरिकी को मौक़ा मिलेगा. जिन लोगों को भुला दिया गया है उन्हें भुलाया नहीं जाएगा. हमें अपने शहरों को ठीक करना है. हमें अपने हाईवे, पुल, सुरंग ठीक करने हैं. हमारे पास एक अच्छा इकॉनमिक प्लान है. हमें अपनी ग्रोथ को दुगुना करना है. हम दूसरे देशों से अच्छे रिश्ते रखेंगे. कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं है. कोई भी चैलेंज बहुत बड़ा नहीं है.'' इंडिया के बारे में अलग से तो डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ नहीं कहा लेकिन उनके बेटे एरिक डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लोगों को क्रेडिट दिया. एरिक 32 साल के हैं. उन्हें जूनियर ट्रंप भी कहा जाता है. पापा की जीत पर काफी खुश थे. चुनाव में सपोर्ट करने के लिए उन्होंने भारतीय-अमेरिकी लोगों को थैंक यू बोला. एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने ये बात बताई. इससे पहले भी वो भारतीय-अमेरिकी लोगों के वोट खींचने के लिए मंदिर घूम रहे थे. वहां आरती की थी. ट्रंप ने भी अपनी टोन में बोला था 'अबकी बार, ट्रंप सरकार'. एरिक ट्रंप की वाइफ सारा ने दिवाली वर्जीनिया के एक मंदिर में मनाई. Donald Trump Jr speaks on the second day of the Republican National Convention in Cleveland, Ohio, U.S. July 19, 2016. REUTERS/Aaron Josefczyk चुनाव के दौरान तब एरिक विवादों में आ गए जब उन्होंने अपने बैलट की फोटो खींचकर ऑनलाइन पोस्ट कर दिया था. एरिक भी बिजनेसमैन हैं. एरिक 'द ट्रंप आर्गेनाईजेशन' के वाइस प्रेसिडेंट हैं. अगस्त में दिए एक इंटरव्यू में उनसे अपने पिता के सेक्सुअल हरैसमेंट वाले केसों के बारे में पूछा गया तो उल्टा उन्होंने लड़कियों को ही लताड़ लगा दी. कहा अगर किसी लड़की के साथ वर्कप्लेस पर ऐसा होता है तो बेहतर हो वो कहीं और जॉब करें. कमजोर औरतों के साथ ही ऐसा होता है. इसको लेकर एरिक की काफी आलोचना की गई थी. https://www.youtube.com/watch?v=H8idyKgK1bY एरिक ने 2006 में अपना एक फाउंडेशन भी खोला था. एरिक ट्रंप फाउंडेशन. उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य बीमार बच्चों और कैंसर पीड़ितों की मदद करना है. उन्होंने कहा कि ये चैरिटी के लिए है. दावा किया कि उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप ने जुलाई में हजारों डॉलर का डोनेशन दिया था. लेकिन एरिक के टैक्स रिकॉर्ड में इसका कोई जिक्र नहीं था. बाद में वाशिंगटन पोस्ट ने सबूत मांगे तो एरिक ने मना कर दिया. एरिक पर 2010 में पेटा(पीपल फॉर द एथनिक ट्रीटमेंट ऑफ़ एनिमल्स) ने एरिक पर ज़िम्बाब्वे में जानवरों का शिकार करने का आरोप लगाया. एरिक ने अगस्त में लारा युनेस्का से सगाई की है. लास्ट में एक मजेदार बात. जब डोनाल्ड और एरिक वोट डालने गए तो दोनों अपनी बीवी के बैलेट पेपर में झांक रहे थे. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की वाइफ मिशेल ओबामा की बड़ी फैन हैं. ट्रंप इसीलिए कन्फर्म कर रहे थे शायद कि वोट सही जगह पड़ रहा है या नहीं.

ये स्टोरी निशान्त ने की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें -

ट्रंप तो राष्ट्रपति बन गए, लेकिन यूपी के इस गांव के लोग बहुत दुखी है

Advertisement
Advertisement