इजरायल की सेना (IDF) और रक्षा मंत्रालय के बीच तगड़ा विवाद खड़ा हो गया है. रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने रविवार, 2 अगस्त को लाइव टीवी इंटरव्यू के दौरान सेंट्रल कमांड के चीफ मेजर जनरल एवी ब्लथ को उनके पद से हटाने का ऐलान कर दिया. सेंट्रल कमांड फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक की निगरानी करती है. इस फैसले के बाद इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने तीखी प्रतिक्रिया दी. IDF ने साफ कहा कि जनरल ब्लथ को हटाने के फैसले को लेकर रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर से कोई बात नहीं की है. सेना ने यहां तक आरोप लगाया कि उन्हें हटाने के दौरान तय प्रोटोकॉल का पालन भी नहीं हुआ.
इजरायल में रक्षा मंत्री और आर्मी में घमासान, IDF ने बड़ा आदेश मानने से साफ मना कर दिया
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने लाइव टीवी इंटरव्यू के दौरान सेंट्रल कमांड के चीफ मेजर जनरल एवी ब्लथ को उनके पद से हटाने का ऐलान कर दिया. अब आर्मी ने इसे मानने से साफ मना कर दिया है. जानिए पूरा मामला.

इजरायल काट्ज ने मेजर जनरल ब्लथ की जगह मेजर जनरल डाडो बार कलीफा को सेंट्रल कमांड का कमांडर अपॉइंट किया है. इजरायली अखबार हारेत्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, IDF के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ इयाल जमीर इनसंसेटिव हालात में IDF के प्रमुख कमांडरों के पदों में बदलाव करने का इरादा नहीं रखते हैं. बयान में आगे कहा गया,
"जब भी ऐसा कोई फैसला लिया जाएगा, वह चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ द्वारा लिया जाएगा और जरूरी प्रोटोकॉल के अनुसार मंजूर किया जाएगा."
IDF ने अपने बयान में मेजर जनरल एवी ब्लथ का बचाव भी किया. IDF ने कहा,
क्या है विवाद?"मेजर जनरल एवी ब्लथ मुश्किल हालात में सेंट्रल कमांड की कमान पूरी पेशेवर क्षमता, बहादुरी और समर्पण के साथ संभाल रहे हैं और उन पर पूरा भरोसा किया जाना चाहिए."
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज और मेजर जनरल ब्लथ के बीच विवाद की जड़ फिलिस्तीनियों और अवैध यूहदी सेटलर से जुड़ा एक आदेश है. हाल ही में मेजर जनरल एवी ब्लथ ने रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के उस फैसले के खिलाफ अपील की थी.
इसमें फिलिस्तीनियों के साथ कथित यौन शोषण, हिंसा और उत्पीड़न के आरोपी यहूदी सेटलर ताल यिनोन डार्डिक के खिलाफ जारी प्रशासनिक प्रतिबंध आदेश को आगे नहीं बढ़ाया गया था. इस आदेश ने वेस्ट बैंक में डार्डिक की एंट्री को रोक दिया था. डार्डिक पर इस साल मार्च में वेस्ट बैंक के खिरबेत हुम्सा इलाके में फिलिस्तीनियों पर हमले, मारपीट, लूटपाट और यौन हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगे थे.
मेजर जनरल ब्लथ ने डार्डिक के खिलाफ ये प्रशासनिक आदेश जारी किया था. इसमें कहा गया था कि डार्डिक "फिलिस्तीनियों और उनकी संपत्ति के खिलाफ बड़े पैमाने पर और लगातार हिंसक एक्टिविटीज में शामिल है और दूसरों को भी ऐसी एक्टिविटीज करने के लिए उकसाता है."

इजरायल काट्ज ने पिछले हफ्ते हिरासत में बंद ताल यिनोन डार्डिक से मुलाकात की थी. 13 दक्षिणपंथी राजनेताओं और इजरायली संसद नेसेट सदस्यों ने उसकी रिहाई की मांग की थी. रक्षा मंत्री के इस फैसले के बाद IDF में नाराजगी बताई जा रही है.
सेना का कहना है कि मेजर जनरल ब्लथ को उनके हटाए जाने की जानकारी भी रक्षा मंत्री की इजरायली चैनल 14 टीवी पर घोषणा के बाद ही मिली.
रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?इजरायली रक्षा मंत्रालय का रुख इससे उलट है. डिफेंस मिनिस्ट्री ने IDF के आरोपों को खारिज कर दिया है. मंत्रालय ने कहा,
"अप्रैल के आखिर में ही चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज को मेजर जनरल डाडो बार कलीफा को सेंट्रल कमांड का कमांडर नियुक्त करने की सिफारिश की थी और उनसे इस पद के लिए उनका इंटरव्यू लेने का भी गुजारिश की थी."
यह भी पढ़ें: इजरायल का सीक्रेट पाइपलाइन प्लान, क्या हूती हमलों से बच पाएगा रियाद का क्रूड?
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, जून में रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने मेजर जनरल डाडो बार कलीफा का इंटरव्यू भी लिया था. अब इस पूरे विवाद के बीच IDF आगे की रणनीति पर विचार कर रही है और सेना प्रमुख इयाल जमीर के अगले रुख का इंतजार किया जा रहा है.
वीडियो: UN में इजरायल के डिप्लोमैट क्यों भड़क गए?













