The Lallantop

UK के शहर में मंदिर से झंडा उतारते उपद्रवी का वीडियो वायरल, पुलिस बोली- छोड़ेंगे नहीं

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बाद से लीसेस्टर शहर में हो रही है हिंसा.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (साभार: सोशल मीडिया)

यूनाइटेड किंगडम (UK) के लीसेस्टर में शुक्रवार रात यानी 16 सितंबर को जमकर हिंसा हुई. ये हिंसा 28 अगस्त से चल रही है. क्योंकि इसी दिन एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच था और भारत ये मैच जीत गया था. जिसके बाद से ही कुछ कट्टरपंथियों ने दूसरे धर्म के लोगों और उनके घरों पर हमला बोलना शुरू कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों को भी सड़कों पर उतरना पड़ा ताकी हिंसा को शांत करवाई जा सके. बताया जा रहा है कि हिंसा दोनों पक्षों की तरफ से हो रही थी. लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किये, कांच की बोतलें फेंकी. इन सभी के बीच कुछ कट्टरपथियों की भीड़ ने पुलिस के सामने मेल्टन रोड पर बने मंदिर के भगवा झंडे को उतार दिया और ज़मीन पर फेंक दिया था.

Advertisement

इस मामले में अब लीसेस्टर पुलिस ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा, 

"हमने मेल्टन रोड पर मंदिर से झंडा हटाने वाले वीडियो देखा. हमें ऐसा लगता है कि जब पुलिस अधिकारी आसपास की हिंसा से निपट रहे थे तब ये हुआ है. हम हिंसा या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं करते हैं और हम घटना की जांच कर रहे हैं."

हिंसा का एक वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 

Advertisement

"लीसेस्टर में एक धर्म से जुड़े लोग दूसरे धर्म को लोगों का शिकार करते हैं और दोनों समुदायों के बीच तनाव बना रहता है."

28 अगस्त को एशिया कप मैच में भारत द्वारा पाकिस्तान की हार के बाद लीसेस्टर शहर में हिंसा भड़क उठी थी. आरोप है कि पाकिस्तान का समर्थन करने वालों ने दूसरे पक्ष के लोगों को निशाना बनाया. घटना के एक हफ्ते बाद घटना के कई वीडियो वायरल हुए. पुलिस इस पूरे घटनाक्रम से निपटने की कोशिश कर रही है.

वर्ल्डकप टीम में मौका न मिलने पर पाकिस्तानी स्टार ने क्या कहा?

Advertisement