The Lallantop

होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया फाइटर प्लेन, वीडियो में दावा, 'अमेरिका का F-15 है'

F-35 के बाद ईरान का दावा है कि उन्होंने दुश्मन का एक और विमान गिरा दिया है. हालांकि, जो वीडियो ईरान दिखा रहा है, उसपर ना तो अमेरिका की कोई प्रतिक्रिया आई है, और ना ही इजरायल की.

Advertisement
post-main-image
F-15 फाइटर जेट, जिसे मार गिराने का दावा ईरान ने किया है (PHOTO- Boeing, IRGC)

ईरान का दावा है कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक F-15 फाइटर जेट मार गिराया है. ईरानी मीडिया संस्थान तेहरान टाइम्स ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक विमान गिरता नजर आ रहा है. दावा किया गया कि गिरता हुआ विमान ‘दुश्मन’ का F-15 फाइटर जेट है. हालांकि, ये किस ‘दुश्मन’ देश का विमान था, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है. मामले पर जानकारी देते हुए तेहरान टाइम्स ने लिखा, 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“IRGC यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने ऐलान किया कि एक फाइटर जेट ईरान में घुसने वाला था. लेकिन उसे डैमेज कर दिया गया है. उनके मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम की वजह से ये संभव हुआ है. विमान ईरान से भागकर पड़ोसी देश पहुंचने में कामयाब रहा. पायलट जिंदा है या नहीं, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है. युद्ध के पहले हफ्ते में ईरान ने अपने दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में एक एफ-16 विमान को भी निशाना बनाया था.”

एक और ईरानी मीडिया संस्थान Press TV ने लिखा,

Advertisement

“कुछ घंटों पहले होर्मुज़ के पास दुश्मन का फाइटर जेट गिरा दिया गया. F-15 फाइटर जेट की जांच की जा रही है. इससे पहले ईरान 6 विमानों को टारगेट कर चुका है. ये एक्शन ईरान की बढ़ती सैन्य शक्ति को दिखाता है. साथ में ये भी बताता है कि अमेरिका-इज़रायल की अवैध आक्रामकता से बचने के लिए ईरान सक्षम है.”

ईरान के दावे को लेकर फिलहाल अमेरिका या इजरायल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ईरान ने बताया कि जेट को लेकर जांच चल रही है. ईरान के मुताबिक, फाइटर जेट होर्मुज के पास गिराया गया है. 

इसी होर्मुज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी कि अगर ईरान अगले 48 घंटों के भीतर बिना किसी धमकी के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो अमेरिका उसके अलग-अलग पावर प्लांट पर हमला करेगा और उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देगा.

Advertisement
trump truth social
प्रेसिडेेंट ट्रंप की ट्रुथ सोशल पोस्ट

इस धमकी के बाद तुरंत बाद ईरान का जवाब सामने आया था. ईरान ने कहा कि अगर ईरान के फ्यूल और एनर्जी के बुनियादी ढांचों पर हमला किया गया तो ईरान इलाके में मौजूद अमेरिका के सभी बुनियादी ऊर्जा ढांचे पर हमला करेगा. इस विवाद के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने दावा किया कि होर्मुज के पास उसने दुश्मन का एक F-15 फाइटर जेट गिरा दिया है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ईरान के हमले से बचने के लिए अमेरिका को F-35 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी.

19 मार्च को CNN ने अपनी रिपोर्ट में अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स का एक बयान छापा था. रिपोर्ट में उन्होंने बताया,

“पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ जेट ईरान में एक कॉम्बेट ऑपरेशन पर था. तभी उसे मिडिल ईस्ट के एक अमेरिकी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध में ये पहली बार है जब ईरान ने किसी अमेरिकी विमान को निशाना बनाने में सफलता पाई है. अमेरिका और इजरायल दोनों ही इस संघर्ष में F-35 विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन विमानों की कीमत 100 मिलियन डॉलर से अधिक है.”

F-35 के बाद ईरान का दावा है कि उन्होंने दुश्मन का एक और विमान गिरा दिया है. हालांकि, जो वीडियो ईरान दिखा रहा है, उसपर ना तो अमेरिका की कोई प्रतिक्रिया आई है, और ना ही इजरायल की.

वीडियो: Strait of Hormuz को लेकर ट्रंप ने ईरान को क्या धमकी दे दी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement