The Lallantop

रेपिस्ट 'वैसलीन मैन' को फांसी पर लटकाया गया

21 साल का लड़का था. उसके वैसलीन मैन बनने के पीछे एक कहानी है. इलाका कांपता था उससे.

Advertisement
post-main-image
Image Source: iranhrdc
ईरान के शिराज शहर में रविवार को 21 साल के एक लड़के को फांसी दे दी गई. उसने दर्जनों औरतों का रेप किया था. करीब 15 लाख आबादी वाले इस शहर में उसने आतंक और डर का माहौल बना रखा था. दोषी की पहचान अमीन डी के नाम से हुई है. वो ईरान के मीडिया में वैसलीन मैन के नाम से फेमस था. ऐसा इसलिए क्योंकि वो रेप करने से पहले अपने पूरे शरीर पर वैसलीन लगाता था. अमीन रात में लोगों के घरों में घुसता और औरतों का रेप करता. पहले पुलिस को उसपर शक था. जो दूर हुआ उसकी पैंट में लगे ड्राई क्लीनिंग के टैग से. दरअसल वो अपना पैंट एक विक्टिम के घर में भूल आया था. टैग के जरिए पुलिस ने लगभग 15 हजार लोगों से पूछताछ की. साथ ही अमीन के डीएनए सैंपल की भी जांच हुई. बाद में एक रेप विक्टिम ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दिया. उसकी मदद से पुलिस ने अमीन को पिछले साल अगस्त को अरेस्ट कर लिया था. पुलिस का कहना है कि उन्होंने अमीन को दो साल पहले भी गिरफ्तार किया था. एक विक्टिम ने उसपर फोन चोरी करने का आरोप लगाया था. उसने पुलिस को अपने साथ हुए सेक्सुअल असॉल्ट के बारे में नहीं बताया क्योंकि उसे शर्म आ रही थी. पुलिस ने उसे अरेस्ट तो किया पर वो जल्दी ही छूट गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement