The Lallantop

हज नहीं करेगा ईरान, अरब को होगा अरबों का नुकसान

सऊदी अरब हज यात्रा से हर साल कमाता है अरबों डॉलर. अब उस कमाई में कमी होगी

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अरब और ईरान का झगड़ा और एक हाथ बढ़ गया है. ईरान ने अपने नागरिकों को साफ मना कर दिया है कि अब कोई हज करने का नाम नहीं लेगा. इस्लाम के पवित्र शहर मक्का मदीना की यात्रा ईरान के लोग नहीं करेंगे. और इसी के साथ अरब से जो इंपोर्ट एक्सपोर्ट होता है उसका भी किस्सा खतम. तेहरान में सऊदी अरब की एंबेसी पर हमला हो गया. अरब की तरफ से तुरंत रिएक्शन हुआ. ऐलान कर दिया कि हमारे ईरान से सारे रिश्ते नाते खतम. पॉलिटिकल और फाइनेंसियल सब के सब. बहरीन और सूडान ने भी हाथ उठा दिया. कुवैत और कतर के अंबेसडर्स वापस बुला लिए गए. उस एक्शन का रिएक्शन ये है कि ईरान के मुसलमान पवित्र पवित्र शहर नहीं जा पाएंगे. देखो ईरान का बहुत ज्यादा फाइनेंसियल सपोर्ट नहीं है अरब को. लेकिन धरम का काम ऐसा है कि आदमी करता ही है. हर साल ईरान से करीब 6 लाख यात्री हज करने मक्का जाते हैं. हज से तकरीबन 18 अरब डॉलर की कमाई सालाना होती है. इसमें बहुत बड़ा परसेंटेज इरानियों का है. इसका नुकसान सऊदी अरब को उठाना पड़ेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement