इंजी भाई! जॉब स्विच करने पर इन्क्रीमेंट होता है, मालूम है?
इंजमाम उल हक़ नौकरी बदल रहे हैं. अफ़गानिस्तान से अन्दरूने मुल्क पाकिस्तान आ रहे हैं. पैसा कट रहा है लेकिन. 4 लाख पर महीना.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आप नौकरी करते हैं? नहीं करते हैं तो दो बातें होंगी. आप या तो आगे नौकरी करेंगे या नहीं करेंगे. नहीं करेंगे तो कोई बात नहीं. अगर करेंगे तो दो बातें होंगी. या तो आप नौकरी बदलेंगे या नहीं बदलेंगे. नहीं बदलेंगे तो कोई बात नहीं. अगर बदलेंगे तो दो बातें होंगी. या तो आप इन्क्रीमेंट पाएंगे, या नहीं पायेंगे. पायेंगे तो अच्छी बात है, पार्टी दे देना. नहीं पायेंगे तो आपको अपने बारे में कुछ सोचना चाहिए. इंज़माम उल हक़ भी नौकरी करते हैं. पहिले तो ये बताया जाए कि ये इंज़माम हैं कौन. जानते तो होंगे ही? नहीं जानते तो सुन लो. पाकिस्तान का एक नम्बर बैट्समैन. खड़े खड़े छक्के हौंक देता था. रन आउट बहुत होता था. बहुत साल खेला पाकिस्तान के लिए. बैटिंग का उस्ताद. तो यही इंज़माम रिटायर होने के बाद नौकरी करने लगे. अफ़गानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बन गए. हेड कोच. लड़कों को खूब सिखाया. टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालीफ़ाई करवाया. उन्होंने अच्छा खेला. अब इंज़माम भाई ने नौकरी बदल ली है. वो स्विच कर रहे हैं. पाकिस्तान आ रहे हैं पाकिस्तान के चीफ़ सेलेक्टर बनेंगे. लेकिन बात आयी इन्क्रीमेंट पे. इनका केस टेढ़ा हो गया. ये भाईसाब इन्क्रीमेंट से कोसों दूर अपनी सैलरी घटवा के नयी नौकरी पे आये हैं. मालूम चला है कि उन्हें अफ़गानिस्तान के कोच के तौर पे 12 लाख रुपिये मिलते थे. और पाकिस्तान के सेलेक्टर बनने पर 8 लाख मिलते हैं. 4 लाख की कटौती. पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि इंज़माम उनकी पसंद थे क्यूंकि वो काफ़ी एक्सपीरिन्यस्ड हैं. इंज़माम ने अफ़ग़ानिस्तान बोर्ड के बाद हमारे साथ काम करने को हामी भर दी है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement












.webp?width=275)

.webp?width=275)



.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)