ओह नो! मौलाना मसूद से पूछताछ नहीं कर पाएगा इंडिया
पठानकोट अटैक: इंडिया मसूद से जॉइंट पूछताछ करना चाहता था. पर ना हो गई है उधर से.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पठानकोट अटैक के बाद पाकिस्तान एक्टिव हुआ. जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर को प्रोटेक्टिव हिरासत में लिया. अब इंडिया चाहता था कि मसूद से पूछताछ इंडिया-पाकिस्तान दोनों मिलकर करें. लेकिन पाकिस्तान ने कर दिया है साफ मना. पाकिस्तान ने मसूद को इंडिया को सौंपने से भी साफ इंकार कर दिया है. यानी इंडिया की दोनों मांग को पाक ने कर दिया है टिलि-लिलि धप्पा. इंडिया पठानकोट अटैक के दूसरे संदिग्धों से भी पूछताछ करना चाहता था. जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान को इस बारे में इंफॉर्म भी किया था. लेकिन बात नहीं बन पाई. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान जल्द ही एक इंवेस्टिगेशन टीम इंडिया भेजेगा. ये टीम पठानकोट एयरबेस का दौरा करेगी. इसके अलावा पाकिस्तान से आई टीम छह आतंकियों की लाशों को भी एग्जामिन करेगी. इंडिया का दावा है कि पठानकोट हमले में शामिल छह आतंकी पाकिस्तान से आए थे. याद रहे कि 2 जनवरी को पठानकोट एयरबेस पर हुए अटैक में 7 जवान शहीद हो गए थे. इंडिया ने हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के सबूत नवाज शरीफ सरकार को मुहैया कराए हैं. लेकिन 16 जनवरी को डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि इंडिया पाकिस्तान को पठानकोट एयरबेस में इंवेस्टिगेट करने की परमिशन नहीं देगा. भूला सकते थे, पर भुलाया नहीं: शरीफ
पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ ने रविवार को कहा, 'इंडिया ने पठानकोट अटैक से रिलेटेड सबूत हमें सौंपे हैं. हम जल्द उनपर कार्रवाई करेंगे. हम चाहते तो ये बात छुपा सकते थे पर हमने ऐसा नहीं किया. इंडिया और पाकिस्तान दोनों को एक-दूसरे के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए. '
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















