The Lallantop

कराची एयरपोर्ट पर डायरेक्टर कबीर खान के साथ बदसलूकी

बजरंगीभाई जान, फैंटम फिल्म बनाने वाले कबीर खान को जूते दिखाकर धमकाया गया. लगाए- शेम, शेम के नारे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
'बजरंगीभाई जान' फिल्म बनाने वाले इंडियन डायरेक्टर कबीर खान के  साथ कराची एयरपोर्ट पर बदतमीजी हुई है. कुछ लोग इकट्ठा हुए. और कबीर खान पर एंटी पाकिस्तान फिल्म बनाने का आरोप लगाने लगे. कबीर खान ने पहले तो लोगों के सवालों को टालते हुए एयरपोर्ट के अंदर जाने की कोशिश की. लेकिन बाद में  वो लोग कबीर खान को जूते दिखाने लगे. कबीर खान को धमकाने का भी आरोप है. वीडियो में साफ है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने कबीर खान को देखते हुए शेम-शेम के नारे भी लगाए. एंटी- इंडिया नारे भी लगे. बता दें कि मंगलवार से कबीर खान कराची में मौजूद हैं. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उलाहते हुए पूछा- इंडिया की इंटेलीजेंस एजेंसी रॉ यहां जो करती है वो उस पर फिल्म क्यों नहीं बनाते. लोग ये भी कह रहे थे कि तुम लोग जाधव जैसों को यहां भेजते हो उस पर फिल्म क्यों नहीं बनाते? कबीर खान ने इसके बाद ट्वीट कर इस बात को तवज्जो न देने को कहा. https://twitter.com/kabirkhankk/status/725248653472858112 इससे पहले कबीर खान की फिल्म 'फैंटम' भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो पाई थी. आतंकी हाफिज सईद ने इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग करते हुए लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. देखिए कबीर खान के  साथ बदसलूकी का वीडियो.. https://twitter.com/ANI_news/status/725241894997913600

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement