The Lallantop

700 रुपये में मिलेगा ये प्योर इंडियन 'टुनटुनिया'

इंडियन कंपनी बना रही है ये मोबाइल फोन. टोटल 200 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट होगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
किसी को सस्ते में धाकड़ वाला फोन लेना होता है तो दुकान जाकर चाइना वाला फोन मांगते हैं. अब ऐसे सस्ते टिकाऊ चाइनीज फोन को टक्कर देने के लिए एक इंडियन ब्रांड आ गया है. मेजिकन इम्पेक्स ने अपने ब्रैंड ‘jivi’ की सीरीज लॉन्च की है. इसकी रेंज 699 से 1199 रुपये तक है. फोन सस्ता तो है, पर टिकाऊ है या चलताऊ है, ये तो खरीदने के बाद ही पता चलेगा. इससे पहले Freedom 251 फोन आने वाला था. 251 रुपए में स्मार्टफोन देने वाले थे. खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करानी थी. बड़े-बड़े, फुल पेज वाले ऐड आए थे अखबार में. लेकिन बाद में 251 वाला ये ऑफर फुस्स निकला. मेक इन इंडिया पॉलिसी के तहत jivi  ने फोन में एक LED लाइट लगाई है. कंपनी 7 महीने में 10 लाख हैंडसेट बनाएगी. इसका प्रोडक्शन दो फैक्ट्रियों में होगा. कंपनी ने इसपर 200 करोड़ का इंवेस्टमेंट किया है. Jivi ने 25 नए मॉडल लॉन्च किए हैं. खैर, इससे अपन को इससे क्या! सस्ते में मिल रहा है, मन करे तो ले डालो. वरना जस्ट चिल. (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने लिखी है.)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement