The Lallantop

फाइनली क्रिकेट के मैदान में आमने- सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

24 तारीख से शुरू हो रहा है एशिया कप, ट्विस्ट है उसमें भी.

Advertisement
post-main-image
Source - AP
27 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच होगा. पिछली बार जब भारत-पाकिस्तान आमने-सामने थे तो सारा देश मौका-मौक़ा कर रहा था. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान तब जो हारा तो अब तक फिर साथ खेलने का मौक़ा न मिला. वजहें आप जानते हैं. क्रिकेट के अलावा भी कई पेंच हैं. लेकिन ज्यादा दिन नहीं क्योंकि मौक़ा दिया है एशिया कप ने.
एशिया कप अबकी बार और पहली बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना वाला है. 24 फरवरी से बांग्लादेश में शुरू होगा, फाइनल मिलाकर कुल 11 मैच खेले जानें हैं. वहीं 27 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मैच होगा. जो टीमें अभी क्वालिफाई करने की लाइन में हैं उसमें UAE, हांगकांग, अफगानिस्तान और ओमान हैं.
Asia Cup Schedule
TBD माने टू बी डिसाइडेड ( क्वालिफायर)

इस बार 50 ओवर की बजाय एशिया कप 20-20 ओवर का होगा. 50 ओवर के मैच में सबसे ज्यादा रौला श्रीलंका का रहता था. 48 मैच में वो 34 बार जीती और 5 बार ट्रॉफी घर ले गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement