खुद को तैयार कर लें, 1000 का नया नोट भी आ रहा है
नए रंग, नए डिजाइन और नए फीचर्स के साथ.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अगर आपको लगा था कि कुछ समय बाद भारत में 1000 का नोट कभी देखने को नहीं मिलेगा तो आपकी गुच्चीपिलैया होने वाली है. वित्त सचिव ने बताया है कि आने वाले कुछ महीनों में 1000 का नया नोट भी आएगा, नए रंग, नए डिजाइन और नए फीचर्स के साथ. गुरुवार सुबह वित्त मंत्री और वित्त सचिव ने मीडिया से बात की. मौका था नई दिल्ली में दो दिन के इकॉनॉमिक एडिटर्स कॉन्फ्रेंस-2016 का. इसी दौरान वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने बताया कि 1000 के नए नोट भी जल्द आएंगे. यानी भारत में जिस कीमत के नोट पहले उपलब्ध थे, वे अब भी रहेंगे. बल्कि उससे भी बड़ा 2000 का नोट उपलब्ध होगा. https://twitter.com/ANI_news/status/796595417332871168 शक्तिकांत दास ने बताया कि 500-1000 के पुराने नोट बैन करने की तैयारी पिछले कुछ महीनों से चल रही थी. आरबीआई के सिर्फ दो-तीन लोग इस काम में लगे थे. वित्त सचिव ने कहा कि सभी नोट नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आएंगे. https://twitter.com/ANI_news/status/796598972743716864 लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि 100-50 और बाकी नोट्स अभी कानूनी बने रहेंगे. https://twitter.com/ANI_news/status/796599843724689408 अब लोग ये सवाल भी पूछेंगे कि जब बड़े नोट बैन करने ही थे, तो उन्हें द वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इससे सिर्फ उन लोगों को नुकसान होगा जिन्होंने बड़ी अघोषित रकम दबा रखी है. उन्होंने कहा कि इससे कुछ दिनों तक छोटी खरीदारी पर असर पड़ेगा, लेकिन आगे चलकर इसका फायदा मिलेगा. इससे लोगों की खर्च करने की आदत पर असर पड़ेगा. चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर अरविंद सुब्रमण्यन ने कहा कि इसे उपलब्ध पैसे की कमी के बजाय, अघोषित रकम के ट्रांसफर के तौर पर देखना चाहिए. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक प्रतिवाद दाखिल किया है. सरकार ने कोर्ट से अपील की है कि वो इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष सुने बिना कोई अंतरिम आदेश जारी न करे. वित्त मंत्री ने कहा कि कैश की कमी से जूझ रहे लोगों तक जल्द से जल्द पैसा पहुंचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं. बैंक वीकएंड तक खुले रहेंगे.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)
.webp?width=120)


.webp?width=120)



