The Lallantop

जडेजा को 'मैन ऑफ द मैच' मिला, सहवाग ने मौज ले ली

'मैन ऑफ द मैच' इन द टाइम ऑफ 'कैश क्राइसिस' !

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नोट बैन के बाद बहुत सारे लोग पेमेंट के इलेक्ट्रॉनिक तरीकों पर स्विच कर गए हैं. पेटीएम और फ्रीचार्ज जैसी पेमेंट कंपनियों की मौज आ रही है. लेकिन एक मजेदार वाकया हुआ इंग्लैंड और भारत के टेस्ट मैच के बाद. मोहाली टेस्ट में भारत की जीत के बाद रविंद्र जडेजा को 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड दिया गया. लेकिन इस पर 'ट्विटर सनसनी' वीरेंदर सहवाग ने मौज ले ली. हुआ ये कि जडेजा को इनाम के तौर पर 1 लाख रुपये का चेक मिला. पेटीएम स्पॉन्सर था तो, जाहिर है पेटीएम की तरफ से मिला. सहवाग ने इस पर इस तरह जडेजा को बधाई दी. https://twitter.com/virendersehwag/status/803608421803048960 उन्होंने लिखा, 'वाह जड्डू भाई! हमारे पास तो 2000 के छुट्टे नहीं हैं और आप पेटीएम में 1 लाख ले गए. थोड़ा हमारे पेटीएम में भी ट्रांसफर कीजिए.' सहवाग आज कल ट्विटर पर छाए हुए हैं. 'वीरू के फंडे' धूम मचा रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement