तो अगली बार जब पुलिस वालों के बारेमें कोई राय बनाएं तो इस बच्चे की तस्वीर याद रखिएगा.
बेघर औरत को लेबर पेन हुआ तो लेडी कांस्टेबल्स ने सड़क पर कराई डिलीवरी
पुलिस अपने कड़क स्वभाव के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बच्चे की तस्वीर कुछ अलग ही कहानी कहती है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
हैदराबाद की बात है. नारायणगुडा पुलिस स्टेशन को एक फोन कॉल आया. 25-26 साल की एक गरीब बेघर औरत सड़क पर लेबर पेन में थी. एंबुलेंस पहुंचने में देर रही होगी, औरत का पता ठिकाना भी नहीं था. पुलिस वालों ने आनन-फानन में अपनी तीन महिला कांस्टेबल को वहां भेज दिया. उनने महिला की हालत देखी. कपड़ों से परदा किया और बच्चे की डिलीवरी वहीं सड़क किनारे ही करा दी. बाद में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, पुलिस वाले अब उस औरत के लिए घर तलाश रहे हैं, क्योंकि उसके पास रहने को घर भी नहीं है. https://twitter.com/ANI_news/status/722412402063634432 पुलिस की एक निगेटिव इमेज बन गई है. मान लिया गया है बहुत कड़क होते हैं. जबरन परेशान करते हैं. हल्के में कह दिया जाता है ये तो सौ-सौ रुपए के लिए ईमान बेचते हैं. कहने वाले ये भी कहते हैं कि इनके डिपार्टमेंट में सबसे ज्यादा करप्शन है. बिना इस बात पर ध्यान दिए कि वो किन परिस्थितियों में काम करते हैं. जैसा उनका काम है तो उन्हें थोड़ा कड़क होना जरुरी भी हो जाता है. फिर कोई ऐसी खबर आती है, जिसे देख-पढ़कर पुलिस के लिए बने स्टीरियोटाइप टूटने लगते हैं. ये खबर भी ऐसी ही है.
तो अगली बार जब पुलिस वालों के बारेमें कोई राय बनाएं तो इस बच्चे की तस्वीर याद रखिएगा.
तो अगली बार जब पुलिस वालों के बारेमें कोई राय बनाएं तो इस बच्चे की तस्वीर याद रखिएगा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement














.webp?width=275)
.webp?width=120)





