The Lallantop

'मुस्लिमों, तमीज सिखाने के लिए अपनी बीवियों को खूब मारो, बिस्तर पर मत दो इंपॉर्टेंस'

सऊदी के थेरेपिस्ट की मुस्लिम मर्दों को सलाह.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बेवकूफी का ताजा नमूना देखने, सुनने को मिला है. सऊदी के एक थैरेपिस्ट खालिद-अल-साकेब ने मुस्लिमों को अपनी वाइफ को 'तहजीब सिखाने' के भ्रम से भरा एक वीडियो रिलीज किया है. इस वीडियो में खालिद कुछ गधेपन सी भरी बातें करते हैं. जिनके पीछे बेतुके से लॉजिक हैं. वीडियो में खालिद कहते हैं:
'मुस्लिम आदमियों अपनी बीवियों को दातून की छड़ से मारो. बिस्तर पर वाइफ को बिलकुल इंपॉर्टेंस मत दो. बिस्तर पर वाइफ की तरफ पीठ करके सोना चाहिए. इंशाअल्लाह, कांटों से भरे इस रास्ते को हम जरूर पार कर लेंगे. आदमियों तुम्हें औरतों के साथ शारीरिक शोषण नहीं करना चाहिए. लेकिन उन्हें तहजीब सिखाने के लिए तुम्हें 3 स्टेप्स फॉलो करनी चाहिए. पहले अपनी वाइफ से बात करो. फिर उन्हें बिस्तर पर लाओ. और इसके बाद पीटना शुरू कर दो. पत्नियों की वजह से बहुत दिक्कतें होती हैं. क्योंकि ज्यादातर अपने पति के साथ बराबरी करते हुए जीना चाहती हैं.'
डेली मेल की खबर के मुताबिक, खालिद ने ये पूरी बकवास एक अंजान लोकेशन पर बैठकर की. जंगल सा था. वीडियो इस साल शुरुआत में अपलोड की गई थी. लोगों की नजर अब पड़ी है. खालिद मुस्लिमों को अपनी वाइफ को तहजीब सिखाने की बात इस्लाम के मुताबिक करने की बात कही. खालिद वीडियो में कहता है, 'सबसे पहले आदमियों एक काम करना है. अल्लाह के मुताबिक, वाइफ को उसके अधिकार बताओ. और उसके फर्ज गिनाओ. फिर उसे बिस्तर पर लाओ. और उसके साथ सेक्स न करो. उसे उसके हाल पर छोड़ दो.' खालिद की बकवास के मुताबिक, 'औरतों को ये समझने होगा कि उनका पहला मकसद डिसीप्लीन है. इस्लाम के नियमों की तर्ज पर मारने की जरूरी शर्त पूरी होनी चाहिए. मुझे अफसोस है लेकिन ऐसी भी औरतें हैं, जो अपने पति पर चिल्लाते हुए कहती हैं कि अगर असली मर्द हो तो आओ मुझे मारो.' देखिए खालिद की बकवास से जुड़ा ये वीडियो https://www.youtube.com/watch?v=Gx1aRnmTgDA

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement