https://youtu.be/CA5hWTS-a_I
पैरामिलिट्री की सुरक्षा करेगी आर्मी
पंपोर हमले ने सरकार को भी सुरक्षा पर नए सिरे से सोचने को मजबूर कर दिया है. इसके बाद होम मिनिस्ट्री ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को ध्यान में रखते हुए ये डिसीजन लिए हैं.
1. सुरक्षा बल आर्मर्ड गाड़ियों में ही ट्रेवल करेंगे और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आर्मी पर होगी.
2. पैरामिलिट्री फोर्सेस की गाड़ियों के आगे आर्मी की गाड़ी चलेगी.
3. फायरिंग या घात लगाकर हमले से बचाने को पैर-मिलिट्री की गाड़ियों में मेटल प्लेट लगाई जाएगी.
4. ब्लास्ट से बचने के लिए गाड़ी के आगे बम डिफ्यूज करने वालों की गाड़ी चलेगी.
5. अमरनाथ यात्रा की रक्षा के लिए और फोर्स भेजी जाएगी.
6. हाईवेज की सिक्योरिटी सबसे ऊपर है.
7. तीन लोगों की फैक्ट फाइंडिंग टीम बनाई गई है. जिसके सुझाव के हिसाब से ही बदलाव होंगे.
8. किसी भी कोताही पर तुरंत कार्रवाई होगी.
पुलिस की गाड़ी जलाई, पत्थरबाजी की
नार्थ कश्मीर के सोपोर में प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस की गाड़ी को आग लगा दी. ये लोग हिजबुल के मारे गए कमांडर की लाश के उसके गांव वडूरा सोपोर पहुंचने के बाद प्रदर्शन कर रहे थे. इस हिजबुल आतंकी को कुपवाड़ा के द्रगमुल्ला में मंगलवार सुबह मार गिराया गया था.
पुलिस जिस गाड़ी से उसे लेकर यहां आई थी. उसे भी गांव वालों ने आग के हवाले कर दिया. LOC के पास नवगाम सेंटर में जट्टी पोस्ट के पास आर्मी एक ऑपरेशन चला रही है. सेना को वहां और भी घुसपैठिये होने का शक है.
कुपवाड़ा एनकाउंटर का अंत: हिजबुल कमांडर मारा गया, प्रदर्शन शुरू

मारा गया हिजबुल आतंकी समीर उर्फ़ जॉन
कुपवाड़ा एनकाउंटर के बारे में सेना का कहना है, कई बार आतंकी को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया. पर जब उसने गोली चलानी शुरू कर दी, तो हमें भी फायरिंग करनी पड़ी. फायरिंग में उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि उसके पास से एक AK-47 बरामद हुई है.
अफसरों ने आतंकवादी की पहचान समीर उर्फ जॉन के रूप में की है. और बताया कि ये नार्थ कश्मीर का डिवीजनल कमांडर था. ये दूरू, सोपोर का रहने वाला बताया जा रहा है. नए आतंकियों के स्वागत के लिए ये वहां गया था. जो पाकिस्तान से आ रहे थे. इस पर भी लोकल लोग भड़क गए और पत्थरबाजी की. पुलिस ने उपद्रव कर रहे लड़कों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया.
बीजेपी नेता के शैडो से छीन ले गए AK-56
पंजन चदूरा में 5-6 आतंकवादियों ने एक बीजेपी नेता के PSO से AK-56 छीन ली और भाग गए. जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल बशीर अहमद जो बीजेपी नेता गुलाम मोहम्मद चोपन की सुरक्षा में बुद्गम जिले में तैनात था.से AK-56 छीन ली और भाग गए. भागे हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए सिक्योरिटी फोर्स घटना स्थल पर पहुंची.
https://www.youtube.com/watch?v=YLfIkqfGyD0
वाराणसी में जारी किया गया हाई-अलर्ट
कश्मीर के पंपोर मे आतंकी हमले और दिल्ली में आतंकियों के घुसने की जानकारी के बाद वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है. पूरे एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. हर आने जाने वाले पर कड़ी निगाह रखी जा रही है. सीआईएसफ और डॉग स्क्वाड की मदद से सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जा रही है.























