The Lallantop

मॉडल शीतल को किसने मारा? कार में गला कटा शव मिला, लेकिन साथ गया दोस्त जिंदा था

शीतल दो दिन पहले अपने दोस्त सुनील के साथ कार में गई थी. वही कार संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिली, और साथ में शीतल का शव भी मिला. लेकिन उसी कार में सुनील जिंदा पाया गया.

Advertisement
post-main-image
शीतल की तस्वीर. (India Today)

हरियाणा में 23 साल की मॉडल शीतल की हत्या कर दी गई. उनका शव सोनीपत के खरकौदा नहर में मिला. पुलिस ने बताया है कि गला काटकर शीतल की हत्या की गई है. वो पिछले दो दिन से लापता थीं. उनकी बहन नेहा ने 14 जून को शीतल के लापता होने के रिपोर्ट लिखवाई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस के मुताबिक, शीतल दो दिन पहले अपने दोस्त सुनील के साथ कार में गई थी. वही कार संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिली, और साथ में शीतल का शव भी मिला. बताया जा रहा है कि कार में सुनील भी था, लेकिन उसे बचा लिया गया. सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अब कहानी का दूसरा पहलू ये है कि शीतल की हत्या का आरोप सुनील पर ही लग रहा है. पुलिस को शुरुआती पड़ताल के बाद सुनील पर भी हत्या का शक है. सुनील पर हत्या के शक का आधार है शीतल की बहन नेहा का बयान. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा का कहना है,

Advertisement

"शीतल ने 14 जून की रात को मुझे फोन करके बताया था कि सुनील शूटिंग पर आया और उसके साथ मारपीट की. उसने मुझे यह भी कहा कि सुनील उस पर अपने साथ जाने के लिए दबाव डाल रहा था. इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और फिर संपर्क नहीं हो पाया."

नेहा ने ये भी कहा,

"15 जून को सुनील की कार दिल्ली में नहर में गिर गई थी और उसे राहगीरों ने बाहर निकाल लिया था, लेकिन मेरी बहन कार में नहीं थी. हमें शक है कि सुनील ने मेरी बहन की हत्या की है और वह झूठी कहानी गढ़ रहा है. उसका पानीपत के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है."

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नेहा का कहना है कि सुनील शीतल पर शादी का दबाव बना रहा था. पर शीतल को बाद में इस बात की जानकारी मिली कि सुनील कथित तौर पर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं.

इंडिया टुडे की कमलजीत संधू के इनपुट के मुताबिक सुनील को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि मॉडलिंग में आने से पहले शीतल होटल इंडस्ट्री में काम करती थी. शीतल की सुनील से मुलाकात होटल में काम करने के दौरान ही हुई थी.

वीडियो: अंकिता भंडारी मर्डर केस में कोर्ट ने क्या सजा सुनाई? पूर्व BJP नेता का बेटा भी दोषी

Advertisement