SP सलविंदर का दिल्ली में होगा 'झूठ बोला कौआ काटे' टेस्ट
पठानकोट अटैक: एसपी का दिल्ली में होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पठानकोट एयरबेस अटैक में गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह शक के घेरे में हैं. एसपी दिल्ली जल्दी दिल्ली लाए जाएंगे, ताकि सोमवार को उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया जा सके. और सच सामने आ सके. सलविंदर सिंह कई बार बयान बदल चुके हैं. पठानकोट में लाई डिटेक्टर टेस्ट का जुगाड़ नहीं है. इसलिए ये टेस्ट दिल्ली में होगा. https://twitter.com/ANI_news/status/685446598101344256 याद रहे कि पठानकोट अटैक से पहले आतंकियों ने गुरदासपुर के एसपी, उनके कुक और दोस्त का किडनैप कर लिया था. सलविंदर की गाड़ी लेकर ही आतंकी एयरबेस कैंप में घुस पाए थे. एनआईए के डीजी एसपी सलविंदर से इस मामले में खुद पूछताछ कर चुके हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















