नहीं रहा 235 लाशों को कब्र तक पहुंचाने वाला कश्मीरी अट्टा
अट्टा मोहम्मद रविवार को दुनिया से अलविदा कह गए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
हैदर फिल्म देखी है. कब्रिस्तान में दो बूढ़े लाशें दफनाने का काम करते थे. अब रील से रियल लाइफ में आ जाइए. कश्मीर में 235 लाशों को कब्र तक पहुंचाने वाले 75 साल के अट्टा मोहम्मद रविवार को दुनिया से अलविदा कह गए. श्रीनगर से 80 किलोमीटर दूर बिमयार गांव में लंबी बीमारी के बाद उनकी मौत हो गई. बताते हैं कि बीते 25 साल में अट्टा मोहम्मद ने 235 बुलेट लगी लावारिस लाशों को दफनाया था. एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स एंड डिसेपियर्ड पर्संस के मुताबिक, इंडियन मिलिट्री इन लाशों को एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों की लाश बताती थी. लाशों में एक छह महीने की बच्ची भी शामिल थी. अट्टा मोहम्मद कहते थे कि इन अज्ञात लोगों को मारने के बाद सुरक्षाबल मृतकों को सम्मान नहीं देते थे. इसलिए ही उन्होंने ऐसी अज्ञात लाशों को दफनाने का काम शुरू किया.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















